अमरोहा : आदमपुर में निकाली गई भगवान श्रीराम की विशाल शोभायात्रा, देखें तस्वीरें
अमरोहा। जनपद की हसनपुर क्षेत्र के गांव आदमपुर में 22 जनवरी को अयोध्या में विराजमान हो रहे श्रीराम के उपलक्ष में ग्रामीणों ने मिलकर विशाल श्रीराम शोभा यात्रा निकाली।

राम शोभायात्रा पातालेश्वर आदमपुर शिव मंदिर से शुरू होकर बस स्टैंड, थाना चौराहा, लालबाग व जड़ मंडी मैन मार्केट होती हुई मंदिर पर समाप्त हुई। शोभा यात्रा में हजारों भगवा झंडा लहरा रहे थे तथा जय श्री राम के नारों से गांव गूंज उठा डीजे की लंबी कतारें भी दर्शनीय थी।

इस मौके आदमपुर थानाध्यक्ष निशांत राठी संपूर्ण पुलिस बल के साथ शुभ यात्रा में उपस्थित रहे, शोभा यात्रा में उपस्थित रमेश सिंह सैनी, धर्मवीर सिंह सैनी, सतीश अग्रवाल, मेघ सिंह, डॉक्टर ललतू सिंह, आकाश गोयल, गौरव कुमार, सुंदरपाल राणा, योगेश सैनी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें : Special Story : भगवान राम सबके हैं...राम लला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन पूजा-अर्चना करेंगे हाजी नाहिद
