Ram Mandir: अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर मेला रामनगरिया में संत महात्मा कल मनाएंगे दीपावली, भंडारे का भी होगा आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर संतो ने मेला रामनगरिया में शुरू की पूजा अर्चना।

अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर फर्रुखाबाद के मेला रामनगरिया में संत महात्मा कल दीपावली मनाएंगे। इसके साथ ही भंडारे का भी आयोजन होगा।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। गंगा तट पांचाल घाट पर लगने वाले मेला रामनगरिया में 22 जनवरी को राम जन्मभूमि अयोध्या में होने जा रही प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूजा अर्चना शुरू हो गई है। यहां संत महात्मा 22 जनवरी को 2100 दीप जलाकर गंगा मां को दान करेंगे। पूरे मेले में कल से प्रकाश की भव्य व्यवस्था की जाएगी। मेले में दीपावली मनाकर भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

मेला रामनगरिया में कल्पवास कर रहे महात्मा सत्य गिरी ने बताया कि संतों ने अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम के आने पर आज से ही पूजा अर्चना शुरू कर दी है। मेला रामनगरिया में भगवान राम की लीलाओं की चर्चा तेज कर दी गई है। उनका कहना है कि आज अखंड रामायण का पाठ शुरू किया जाएगा और कल प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

Ram Nagariya 1

संत महात्माओं ने आज इकट्ठा होकर भगवान राम की लीलाओं पर चर्चा की। मेला प्रबंधक संदीप दीक्षित ने बताया कि भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मेले में जश्न का माहौल है। कल पूरे मेले में विशेष प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी और भगवान राम की महाआरती करके 2100 दीप गंगा में दान किए जाएंगे। इस दौरान महात्मा सागर गिरी, महात्मा  मोहन दास ने भी भगवान राम की लीलाओं पर चर्चा की।

महात्मा मोहनदास  ने कहा कि भगवान राम ने जो आदर्श दुनिया स्थापित किया है उस पर चलने की हर व्यक्ति की जरूरत है। 500 साल बाद यह खुशी का दिन आया है। जिसको लेकर मेला रामनगरिया में संत महात्मा कल दीपावली मनाएंगे और  भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिले में पुलिस अलर्ट, सीमाओं पर बैरियर लगा शुरू की चेकिंग

 

संबंधित समाचार