कासगंज: अयोध्या आएंगे मार्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, स्वागत को सजकर तैयार तुलसी धाम

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

कासगंज, अमृत विचार: प्रभु श्रीराम अयोध्या कब लौटे इसको लेकर भले ही मत भ्रांति हो सकती है, परंतु अब जब लगभग 500 वर्ष बाद प्रभु श्रीराम की प्रतिमा का अयोध्या धाम के नवनिर्मित भव्य एवं विशाल मंदिर में प्रतिमा की प्राण की प्रतिष्ठा होने जा रही है तो अयोध्यावासी नहीं बल्कि देश भर के साथ साथ राम चरित मानस का इतिहास तुलसी की जन्मभूमि भी स्वागत के लिए आतुर है। 

शहर से लेकर कस्बें और गांव तक स्वागत के लिए जोर-शोर से तैयारियां हो रही हैं। शहर, कस्बे और गांव के बाजार मंदिर, सार्वजिनिक स्थल, गली कूंचे दुल्हन की तरह सजाए गए हैं। जिला राममय हो गया है। चहुंदिशा से जय-श्रीराम के उद्घोष सुनाई दे रहे हैं। हर कोई उत्साहित है। 

भगवान श्रीराम के अयोध्या धाम में बनाए गए मंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा आज सोमवार को होगी। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। कई दिन पूर्व से ही जोर-शोर से तैयारियां शुरू हो गई है। स्वयं सेवकों, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद सहित हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर पूजित अक्षत वितरण किए और अयोध्या धाम के आयोजन का आमंत्रण दिया। 

अब जबकि सोमवार को मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी तो लोग उत्साह से लवलेश दिखाई दे रहे हैं। शहर से लेकर गांवों , कस्बे के मंदिर, बाजार और गली, कूंचे की भव्यता लोगों को उत्साह को दर्शा रही है। त्रेतायुग में जब श्रीराम 14 वर्ष का बनवास काट अयोध्या लौटे थे, उस समय शास्त्र और तुलसी रचित रामायण में किया गया वर्णन लोगों को याद आ रहा है। 

रामचरित मानस में महाकवि गोस्वामी संत तुलसीदास ने चौपाई के माध्यम से लिखा है “अवध पुरी प्रभु आवत जानी, भई शकल शोभा के खानी” अयोध्या धाम में होने वाले आयोजन के लिए जिले में भी की गई तैयारियां मूर्तरूप ले चुकी हैं। रविवार को शहर में जगह जगह धार्मिक अनुष्ठान हुए। कहीं भजन-कीर्तन, रामचरित मानस का अखंड पाठ तो कहीं श्रीराम की अखंड ज्योति जलाई गई। सोमवार को होने वाले आयोजनों की भी दिन भर तैयारियां चलती रही। सुबह से ही भगवान श्रीराम के उद्घोष सुनाई देने लगे। 

श्रीराम के भगवा झंडों से पटे बाजार 
शहर से लेकर कस्बों तक जिला राममय हो गया है। राम लला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर व्यापारिक प्रतिष्ठानों, भवनों, सरकारी कार्यालयों को भव्यता के साथ सजाया गया है। विद्युत चलित झालरों और फूलों की लड़ियों से बाजार जगमगा उठा है। सरकारी कार्यालयों पर भी भव्य साज-सज्जा की गई है। कोतवाली थाने भी विद्युत चलित झालरों से जगमगा उठे हैं। 
 
सोमवार को जिले में होने वाले कार्यक्रम 
-251 प्रमुख मंदिरों पर जिले भर में विशेष साज-सज्जा।
-111 मंदिरों पर एलईडी के माध्यम से अयोध्या के कार्यक्रम का दिखाया जाएगा लाइव प्रसाण।
-70 स्थानों पर होंगे विशाल भंडारे, बांटा जाएगा प्रसाद।
-शहर के रोडवेज बस स्टैंड समीप विशेष एलईडी से होगा अयोध्या धाम का लाइव प्रसारण।
-जिले के आधा दर्जन मंदिरों पर राम चरित मानस का होगा अखंड पाठ।
-200 से अधिक स्थानों पर होगा संकीर्त।
-घरों में भी श्रद्धालुओं ने की विशेष पूजा की तैयारियां।
-शहर के सूत की मंडी से निकाली जाएगी श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा।

यह भी पढ़ें- कासगंज: मंगलमुखियों ने निकाली भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा, जमकर लगे जयकारे

संबंधित समाचार