बरेली: आए रहे रघुनंदन... सज गए द्वार-द्वार, स्वर्ण कलश रखवा दो, बंधवा रहे बंदनवार  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भगवार श्री राम 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर में विराजमान होंगे। उनकी प्राण प्रतिष्ठा होगी, लेकिन नाथ नगरी बरेली में भी रघुनंदन के बंदनवार से द्वार-द्वार सज गए हैं। लोग भगवान श्री राम का स्वागत करने के लिए अपने घरों पर बंदरवार लगा रहे हैं। मंदिरों में साज-सज्जा देखकर सभी अभिभूत हो रहे हैं। लगभग अंतिम रूम पूरा हो चुका है। लोग दीप खरीद कर उत्सव मनाने को लालायित हैं। अवधपुरी की तरह नाथ नगरी भी सज चुकी है।

मंदिरों व घरों को लोग फूलों से सजा रहे हैं। भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के सभी साक्षी बनने के लिए लालाइत हैं। अब भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। लोगों ने अपने घरों को सजा लिया है। दीवाली की तरह इस दिन को उत्सव की तरह मनाने की तैयारी भी पूर्ण हो चुकी है। 

बाजारों में गुंज रहे भगवान श्री राम के भजन
22 जनवरी को लेकर सभी काफी उत्साहित हैं। इस दिन को उत्सव की तरह मनाने के लिए नाथ नगरी तैयार है। बाजारों में सभी जगह भगवान श्री राम के गीत बज रहे हैं। पूरी तरह वातावरण राममय हो गया है। ऐसा प्रतित हो रहा है कि जैसे रामयुग की शुरूआत हो चुकी है। 

फूलों के बढ़े रेट 
लोग रामलला के स्वागत के लिए अपने घरों को सजा रहे हैं। बिजली की रंगबिरंगी झालरों के साथ-साथ फूलों से भी लोग अपने घरों को सजा रहे हैं। घरों के दरवाजे पर बंदनवार लगाकर सजाया जा रहा है। जिस कारण फूलों के रेट में भी काफी उछाल आ गया है। जो गुलाब 100 रुपये से 150 रुपये किलो बिक रहा था, वह 250 रुपये किलो तक बिक रहा है। गेंदा भी डेढ़ सौ रुपये किलो बिक रहा है।

यह भी पढ़ें- बरेली: रामदूत शोभायात्रा से राममय हुआ नाथ नगरी, झांकियों ने मोहा मन... जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

संबंधित समाचार