Chitrakoot: 264 जोड़ों ने दांपत्य जीवन की दहलीज पर एक साथ रखा पहला कदम; नशामुक्त जीवन का भी लें वचन- सांसद आरके सिंह पटेल...
चित्रकूट में 264 जोड़ों ने दांपत्य जीवन की दहलीज पर एक साथ पहला कदम रखा।
चित्रकूट में 264 जोड़ों ने दांपत्य जीवन की दहलीज पर एक साथ पहला कदम रखा। इस अवसर पर सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि सात वचनों के अलावा एक वचन और लें कि वे कभी नशा नहीं करेंगे।
चित्रकूट, सीतापुर, अमृत विचार। राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर में रविवार को 264 युगलों ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत दांपत्य जीवन की दहलीज पर एक साथ पहला कदम रखा। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनको शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि सात वचनों के अलावा एक वचन और लें कि वे कभी नशा नहीं करेंगे।
इसके पूर्व सांसद, सदस्य विधान परिषद जितेंद्र सिंह सेंगर, जिलाधिकारी अभिषेक आनंद, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक पंकज अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, पूर्व राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे आदि ने गणपति पूजन से आयोजन की शुरुआत की।
सांसद ने कहा कि संसदीय बांदा-चित्रकूट में लगभग तीन हजार गरीब परिवारों की बेटियों की प्रतिवर्ष शादी हो रही है। उन्होंने लोगों से 22 जनवरी को घरों में दीप प्रज्ज्वलित करने और भगवान श्रीराम का पूजन करने का अनुरोध किया। उन्होंने ग्रामीणों को शिक्षा की आवश्यकता भी बताई। कहा जो शिक्षा की शेरनी का दूध पिएगा, वही आगे बढ़ेगा। इस मौके पर उप निबंधक कर्वी राजेश कुमार सिंह ने वैवाहिक रजिस्ट्रेशन किया। वैवाहिक कार्यक्रम गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक राम नारायण त्रिपाठी व उनके उपाचार्यो ने संपन्न कराया।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर, ब्लॉक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी, मानिकपुर अरविंद मिश्रा, कर्वी प्रतिनिधि गुलाब सिंह पटेल, रवि गुप्ता, हरिओम करवरिया, सुरेश अनुरागी, साधना सिंह, उप जिलाधिकारी सौरभ यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडेय, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी कर्वी आस्था पांडेय, मऊ रामजी मिश्रा, पहाड़ी दिनेश कुमार मिश्रा, रामनगर शैलेंद्र सिंह, मानिकपुर धनंजय सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राजदीप वर्मा के अलावा घराती-बाराती मौजूद रहे।
