प्रयागराज: प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए जल जीवन मिशन के पंडाल में हुई भव्य व्यवस्था, जनता यहां से देखेगी Live प्रसारण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राममय हुआ माघ मेला क्षेत्र, पंडाल के शुभारंभ के बाद आठ led स्क्रीन पर दिखाई जाएगी रामायण, सुंदरकांड का होगा पाठ

प्रयागराज। अवध नगरी में राम मंदिर निर्माण के बाद आज देश ही नहीं विदेश भी राम मय हो चुका है। राम मंदिर में भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी को लेकर लोगों के मन में वहां के अलौकिक दृश्य को देखने के लिए सभी की आंखे आतुर है। इसके लिए संगम नगरी प्रयागराज में बने जल जीवन मिशन के पंडाल में भव्य व्यवस्था की गयी है। जिसका शुभारम्भ सोमवार यानी 22 जनवरी को किया जाएगा। जहां से प्रयागराज की जनता सीधा लाइव प्रसारण देख सकेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक पहल ने पूरे देश को राम भक्ति के एक सूत्र में बांधने का काम किया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या को निरंतर कम किया जा रहा है। किस तरह से जल जीवन मिशन पूरे यूपी में ग्रामीणों के जीवन में बदलाव ला रहा है, उसकी एक झांकी प्रयागराज के माघ मेले में देखने को मिलेगी। जहां पहुंच रहे करोड़ों श्रद्धालुओं के बीच उत्तर प्रदेश जल जीवन मिशन का पंडाल आकर्षण का केंद्र बनेगा।

जिनको निहार कर यहां आने वाले तीर्थ यात्री जल जीवन मिशन की कामयाबी से दो-चार होंगे। अयोध्या में श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मौके पर सोमवार 22 जनवरी सोमवार के दिन इस पंडाल का श्री होगा किया जायेगा। जहां सुबह 8:00 बजे से पंडाल में लगाई गई आठ एलईडी स्क्रीन पर रामानंद सागर कृत रामायण धारावाहिक का प्रसारण किया जाएगा। इसके साथ ही अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग भी इन स्क्रीन पर की जाएगी। जल जीवन मिशन के पंडाल में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पश्चात शाम को सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद में भंडारे का भव्य आयोजन होगा और यहां आए श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा।

दो करोड़ ग्रामीण घरों तक पहुंचा नल से जल 

उत्तर प्रदेश के दो करोड़ ग्रामीण घरों में जल जीवन मिशन के तहत नल से जल पहुंच चुका है। राज्य सरकार की इस कामयाबी की वजह से उत्तर प्रदेश के 75 प्रतिशत ग्रामीण घरों तक शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है. जिसकी झांकी जल जीवन मिशन के माघ मेला के दौरान लगाए गए पंडाल में भी दिखेगी।

एआई के जरिए पीएम और सीएम के साथ सेल्फी ले सकेंगे लोग

एआई के जरिए जल जीवन मिशन के पंडाल में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सेल्फी लेने का अद्भुत अवसर भी यहां आने वाले श्रृद्धालुओं को मिलेगा। जल जीवन मिशन के पंडाल में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के जरिए सेल्फी लेने की व्यवस्था की गई है।  जल जीवन मिशन के पंडाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ न होते हुए भी सबके साथ होंगे।

हर घर नल से जल योजना का मॉडल विलेज करेगा आकर्षित

इस पंडाल में हर घर नल से जल योजना के मॉडल विलेज को भी प्रदर्शित किया गया है, जिसके जरिए यह बताया गया है कि किस तरह से एक आदर्श गांव में हर घर नल से जल योजना प्रत्येक परिवार को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति कर रही है. किस तरह से एक गांव में टंकी के माध्यम से शुद्ध पेयजल हर घर को पहुंचाया जा रहा है और व्यवस्थित सड़के गांव में नजर आ रही हैं।

जल जीवन मिशन के तहत जल संरक्षण की जागरूकता के प्रयास से कैसे ग्रामीण न केवल शुद्ध पेयजल की आपूर्ति का लाभ उठा रहे हैं बल्कि जल संरक्षण में मदद भी कर रहे हैं। इन सारे बिंदुओं को बहुत ही सार्थक तरीके से इस मॉडल विलेज में दर्शाया गया है।

Untitled-16 copy

इस पंडाल का सबसे बड़ा उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करना है। जल जीवन मिशन के तहत उत्तर प्रदेश के प्रत्येक गांव तक शुद्ध पेयजल की आपूर्ति का लक्ष्य 75 प्रतिशत पूरा हो चुका है। हम दो करोड़ कनेक्शन के आंकड़े को प्राप्त कर चुके हैं। अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर हमारा पंडाल, माघ मेला में शुरू होगा। जहां हम जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल, अमृत सरोवर और ऐसी ही अपनी अन्य योजनाओं के मॉडल का प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही नदियों के संरक्षण, गंगा संरक्षण पर भी विशेष मॉडल देखने को मिलेंगे। 

                                                                                           बलकार सिंह, प्रबंध निदेशक, जल जीवन मिशन, उप्र

यह भी पढ़ें: प्रतापगढ़: गांव-शहर, डगर-डगर , हर तरफ सिर्फ राम लहर...!

संबंधित समाचार