बहराइच: चोरी से भैंस बेचने का किया विरोध तो बहुओं ने ससुर पर धारदार हथियार से किया हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खून से लथपथ वृद्ध को जिला अस्पताल में कराया भर्ती, पुलिस ने शुरू की जांच

महसी/बहराइच, अमृत विचार। जिले के ग्राम पंचायत पचदेवरी निवासी महिलाओं ने चोरी से भैंस बिक्री कर दी। इसकी जानकारी होने पर ससुर ने विरोध किया तो सभी ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। खून से लथपथ ग्रामीण को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पचदेवरी निवासी छोटेलाल (60) भैंस पालन का काम करते हैं। जिला अस्पताल में भर्ती छोटेलाल का कहना है कि उनकी बहुएं चोरी से भैंस के बिक्री कर देती हैं। अब तक दोनों तीन भैंस भेज चुकी हैं। जिसका रविवार सुबह छोटे लाल ने विरोध किया साथ ही भैंस न बेचने की बात कही।

छोटेलाल का कहना है किस नाराज उसकी बहू मनीषा और मनु ने खुरपी से उसे पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनने पर परिवार के अन्य लोगों ने मौके पर पहुंचकर वृद्ध को बचाया। इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

घायल वृद्ध के बेटे राम निवास ने थाने में तहरीर दी है। यहां हालत गंभीर होने पर ग्रामीण को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ एके सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्यवाई की जायेगी।

यह भी पढ़ें:-Pran Pratistha: दुल्हन बनी अयोध्या, त्रेता युग की अनुभूति, रजनीकांत, कंगना रनौत, अनिल कुंबले, अक्षरा सिंह समेत कई VVIP पहुंचे

संबंधित समाचार