Ram Mandir Ayodhya: आ गई प्राण प्रतिष्ठा की घड़ी; रामभक्त शहर में मनाएंगे दीपावली... मंदिरों में रामलला के शृंगार की तैयारी शुरू...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर के मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।

कानपुर के मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। आनंदेश्वर मंदिर में प्रभु का शृंगार और प्रसाद वितरण होगा। शाम को दीपदान और विशेष आरती की भी की जाएगी।

कानपुर, अमृत विचार। शहर के आनंदेश्वर मंदिर में प्रभु का शृंगार और प्रसाद वितरण होगा। शाम को दीपदान और विशेष आरती की भी की जाएगी। नवाबगंज स्थित जागेश्वर महादेव मंदिर में भी भोर आरती के साथ ही विभिन्न आयोजन होंगे। पनकी हनुमान मंदिर में सवा दो मन हलुए का प्रसाद चढ़ाया जाएगा। यहां पर भी पूरे दिन प्रभुराम संकीर्तन सहित अन्य आयोजनों में उत्साह बिखेरा जाएगा। जंगली देवी मंदिर में भी संगीतमय राम चरित मानस होगा। जंगली देवी मंदिर, काली मंदिर, तपेश्वरी मंदिर सहित अन्य मंदिर में सुबह से शुरू हुए आयेाजन देर रात तक चलेंगे। 

फोटो दीवाली 2

रौशन होंगे गुरुद्वारे

प्रभु राम के मंदिर में विराजमान होने पर शहर के गुरुद्वारों में भी रौशनी की जाएगी। इसके अलावा गुमटी, गोविंद नगर, संत नगर, कबाड़ी बाजार में खासतौर पर दीपोत्सव मनाया जाएगा। 

झूलेलाल मंदिर में पूजन

झूलेलाल मंदिरों में भी प्रभु राज्याभिषेक पर दीपोत्सव के साथ ही विभिन्न आयोजन होंगे। युवा एकता सिंधी समाज की ओर से सभी 14 मंदिरों में दीए प्रज्वलित किए जाएंगे। इसके अलावा समाज के घरों में भी झालर व दीपक जलाए जाएंगे। 

बाजारे भी जगमगाएंगी

शहर में शाम को फूलबाग से लेकर घंटाघर तक विशेष आयोजन होंगे। हर थोक बाजार ने अपने-अपने तरह से प्रभु के आगमन की खुशी मनाने का इंतजाम किया है। दोपहर को केसरिया ध्वजों से पटी बाजारें के बीच शाम को फूलबाग में दीपदान व आतिशबाजी की जाएगी। घंटाघर चौराहा पर भी पूरे दिन चलने वाले आयोजनों में प्रभु राम का आह्वान किया जाएगा। 

सार्वजनिक आयोजनों की धूम

शहर में प्रभु के दर्शन के लिए बड़ी स्क्रीनें भी लगाई गई है। काकादेव नीरक्षीर चौराहा, घंटाघर चौराहा सहित पनकी मंदिर में दो स्क्रीन व परमट मंदिर में भी स्क्रीन की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा होटल और रेस्टोरेंट में भी स्क्रीन पर दर्शन कराने की व्यवस्था की गई है।

भैरव मंदिर में चला सफाई अभियान

श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा से ठीक एक दिन पहले भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल व उत्तर के जिला अध्यक्ष दीपू पांडे ने  भैरव मंदिर में सुबह सफाई अभियान चलाया। रायपुर मंडल के मंडल अध्यक्ष गौरव पांडे ने कानपुर उत्तर के सह मीडिया प्रभारी अंकित बाजपेई के साथ श्रम हितकारी केंद्र रायपुरवा में स्थित ब्रह्म देव मंदिर में साफ सफाई की। आनंद मिश्रा, कपिल गुप्ता, अभिनव दीक्षित, मंडल अध्यक्ष गौरव द्विवेदी, अंशु ठाकुर, शैलेंद्र शुक्ला रहे।

यह भी पढ़ें- Ram Mandir News: खत्म हुआ रामभक्तों का इंतजार; आज राम आएंगे, आंखों में समाएंगे; दुल्हन की तरह सजा शहर...

संबंधित समाचार