बरेली: भाई पर बहन को शराब तस्करों के हवाले करने का आरोप, कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक बहन ने आरोप लगाया कि उसके भाई ने उसे शराब तस्करों के हवाले कर दिया। तस्करों ने उसे कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा। बड़ी बहन की शिकायत पर सुभाषनगर थाना पुलिस ने भाई और दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सुभाषनगर क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। मायके में भाई करन और नाबालिग बहन रहते हैं। भाई करन शराब पीने और जुआ खेलने का आदी है। आरोप है कि करन नाबालिग बहन को बेहटी देह जागीर निवासी सोमपाल के घर रखना चाहता है। करन की सह पर सोमपाल और उसके बेटे शिवम, बागेश ने उनकी बहन को बंधक बना लिया। शिवम शादी करने का दबाव बनाने लगा। उन्होंने दीवार फांदकर बहन को मुक्त कराया।

ये भी पढ़ें- बरेली: आए रहे रघुनंदन... सज गए द्वार-द्वार, स्वर्ण कलश रखवा दो, बंधवा रहे बंदनवार  

संबंधित समाचार