बरेली: अभी तीन दिन कोहरा और ठंड से नहीं मिलेगी राहत
सोमवार को घने कोहरे का पूर्वानुमान, रविवार को दृष्यता 25 मीटर रही
बरेली, अमृत विचार। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। रविवार को घने कोहरे के साथ ठंड रही। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। घने कोहरे की वजह से सुबह दृष्यता 25 मीटर रही। मौसम विभाग ने अभी तीन दिन घने कोहरे और ठंड का पूर्वानुमान जताया है। रविवार को अधिकतम तापमान 12.5 और न्यूनतम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के मौसम विज्ञानी डाॅ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अभी तीन दिनों तक घना कोहरे और ठंड का पूर्वानुमान है। सोमवार को घना कोहरे का रेड अलर्ट है। पंतनगर यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. आरके सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान में आठ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। 24 जनवरी तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- बरेली: भाई पर बहन को शराब तस्करों के हवाले करने का आरोप, कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा
