अयोध्या में रामोत्सव की धूम, अमिताभ बच्चन सहित पहुंची तमाम हस्तियां, जय श्री राम की गूंज, सड़कों के किनारे उमड़े लोग
अमृत विचार अयोध्या/ लखनऊ: प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर सोमवार को अयोध्या धाम में रामोत्सव की धूम छाई हुई है। प्रातः से ही रामपथ पर सड़कों के किनारे श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतीक्षा है। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ राम नाम संकीर्तन और भजन गूंज रहे हैं। प्रधानमंत्री के लिए निर्धारित मार्गों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। विशिष्ट अतिथियों का आगमन प्राण प्रतिष्ठा पूजन स्थल की ओर लगातार हो रहा। अयोध्या धाम के चारों ओर सख्त सुरक्षा घेरे के बीच विशिष्ट अतिथियों के काफिले को ले जाया जा रहा है।
तमाम हस्तियां अयोध्या पहुंची, अति विशिष्टोंं से सजी रामनगरी
अमृत विचार अयोध्या/ लखनऊ। श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए देश के कोने-कोने से अपने अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि वाले अनेक विशिष्ट लोगों के पहुंचने की सूचना श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और प्रशासन को प्राप्त हुई हैं।इसमें खेल, विज्ञान, कला, उद्योग जगत समेत विभिन्न क्षेत्रों की नामचीन हस्तियां हैं।इसमें पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, प्रतिभा पाटिल, पूर्व उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, पूर्व स्पीकर मीरा कुमार, सुमित्रा महाजन, उद्योग जगत से मुकेश-नीता अंबानी, लक्ष्मी निवास मित्तल, चिरंजीवी, अक्षय कुमार,नसली वाडिया, गौतम अडानी, अजय पीरामल, अनिल अग्रवाल, रेखा झुनझुनवाला, आदि गोदरेज, एलएनटी के चेयरमैन ए.एम नाइक सुधा मूर्ति, सुनील मित्तल, खेल जगत से सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, के शिवन, रविन्द्र जडेजा
पी.टी.ऊषा, सुनील गावस्कर, सायना नेहवाल, विज्ञान क्षेत्र से के कस्तूरीरंगन, मेट्रोमैन ई.श्रीधरन, शिक्षाविद टी.वी.मोहनदास पई कला क्षेत्र से अमिताभ व अभिषेक बच्चन, रजनीकांत, हेमा मालिनी, आशा भोंसले, उषा मंगेशकर, अरुण गोविल, प्रसून जोशी, शंकर महादेवन, सुभाष घई, अनुराधा पौडवाल, सैन्य सेवा से मनोज मुकुंद नरवणे, एस पद्मनाभन, राम मंदिर के वास्तुकार चंद्रकांत भाई सोमपुरा, न्याय जगत से डी.वाई चंद्रचूड़ शरद अरविंद बोबड़े, यू.आर.ललित, महेश जेठमलानी, तुषार मेहता, अरुण पुरी, रामलला के वकील रहे रविशंकर प्रसाद आदि शामिल हैं।
ये भी पढ़े:- रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम LIVE: बने रहिये हमारे साथ, देखिये पल-पल की अपडेट
