Video : मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने हनुमान सेतु मंदिर में किया प्रभु श्रीराम का पूजन, हुआ जय श्रीराम का जयघोष
लखनऊ, अमृत विचार। अयोध्या में आज भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। भगवान श्रीराम के विराजमान होने को लेकर पूरे देश में काफी ज्यादा उत्साह है। वहीं राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राजधानी लखनऊ में हनुमान सेतु मंदिर के राम दरबार में भगवान श्रीराम का श्रृंगार कर पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना कर आरती की। साथ ही भक्तों ने उत्साहित होकर जय श्री राम के खूब जमकर जयकारे लगाए।
बता दें कि हनुमान सेतु मंदिर के राम दरबार में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान राम लला को जल, दूध, दही, शहद, तेल और पंचामृत से स्नान कराया गया। इसके बाद सुंदर वस्त्र मुकुट फूल माला पहनाकर उनकी पूजा-अर्चना की गई और राम लला की आरती की गई। इस दौरान भक्त काफी खुश और उत्साहित नजर आए और जय श्री राम के जयकारे से पूरा मंदिर राममय हो गया। वहीं मंदिर में ढोलक, तबला से राम भजन की लगातार धुन बजाई जा रही है। दर्शन करने आए भक्तों ने कहा कि पहली बार इस मंदिर में भगवान श्रीराम का श्रृंगार और भव्य पूजन देखने को मिला है। ऐसे में काफी ज्यादा उत्साह है।
उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या में भगवान राम लला आज विराजमान हो रहे है। जिसको लेकर देश के वासियों को काफी ज्यादा खुशी है। वहीं इस मौके पर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आज पूरे विश्व का कल्याण हो रहा है। दुनिया में न आतंकवाद होगा न भ्रष्टाचार, अब दुनिया शांति और समृद्धि के रास्ते पर आगे बढ़ेगी। आज पूरा देश राममय हो गया है। उन्होंने कहा कि मेरी प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि इसी तरह भारत और विश्व खुशहाल रहे।
रामोत्सव : मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने हनुमान सेतु मंदिर में किया प्रभु श्रीराम का पूजन, हुआ जय श्रीराम का जयघोष pic.twitter.com/ffrxCwW156
— Amrit Vichar (@AmritVichar) January 22, 2024
ये भी पढ़ें -रामोत्सव : 105 वर्षीय पुराने राम मंदिर में दिखाया सजीव प्रसारण - प्राण प्रतिष्ठा होते ही दागे गोले
