Video : राम मय हुआ बाराबंकी, जमकर हुई आतिशबाजी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दरियाबाद/ बाराबंकी, अमृत विचार। सोमवार को अयोध्या में भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के के साथ ही जमकर आतिशबाजी हुई। पूरे क्षेत्र में  हर्षोल्लास का माहौल रहा। इस दौरान मंदिरों में भजन कीर्तन होता रहा। लोगों ने अपने घरों पर श्री राम लगे झंडा लगाए। सड़क जय श्री राम के प्रबल उद्घोष से गूंजती रही। लोगों ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण भी देखा।

भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व क्षेत्र का माहौल राम मय है। जगह जगह धार्मिक आयोजन हो रहे है। लोगो में एक अलग ही हर्षोलास है। इस पावन क्षण का लोगो को बेसब्री से इंतजार था। जो आज पूरा हो चुका है। श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को देखने के लिए लोग अपने घरों में टी वी के सामने बैठे रहे। सड़के सूनी रही। जगह जगह एलईडी पर प्राण प्रतिष्ठा का लाइव दिखाया जा रहा। जैसे ही प्राण प्रतिष्ठा पूरी हुई तो पूरा क्षेत्र आतिशबाजी की आवाजों से गूंज उठा। लोगो ने जमकर जय श्री राम के नारे लगाए। क्षेत्र के सभी सरकारी भवन व मंदिर रंग बिरंगी झालरों  से सजे है। जगह जगह भंडारा राम चरित मानस, व राम भजन व सुंदर काण्ड पाठ का आयोजन चल रहा है।

ये भी पढ़ें -बाराबंकी : अयोध्या सीमा पर अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, सिर्फ मेहमानों के लिए आरक्षित हुआ रामपथ

संबंधित समाचार