Ram Mandir Latest: बुलडोजर पर सजाकर निकाली गई भगवान राम की शोभा यात्रा; पवन पुत्र हनुमान रहे आकर्षण का केंद्र
फर्रुखाबाद में भगवान राम की शोभा यात्रा बुलडोजर पर सजाकर निकाली गई।
राम जन्मभूमि अयोध्या में होने जा रही प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर फर्रुखाबाद में भगवान राम की शोभा यात्रा निकली गई। शोभा यात्रा में पवन पुत्र हनुमान आकर्षण का केंद्र रहे।
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। राम जन्मभूमि अयोध्या में होने जा रही प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर शहर में भगवान राम की शोभा यात्रा निकली गई। शोभा यात्रा में पवन पुत्र हनुमान आकर्षण का केंद्र रहे। बुलडोजर पर सवार भगवान राम की इस यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। लोहिया मूर्ति से शुरू हुई यात्रा आवास विकास तथा शहर के विभिन्न मोहल्ले में घूमती हुई फिर लोहिया मूर्ति के पास पहुंची।

यात्रा में पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार ,गजेंद्र सिंह ,संजय कटिहार अजय कटिहार विजय कटिहार, डॉक्टर सुबोध वर्मा ,दिनेश तोमर, सहित हजारों लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार ने कहा की कुछ ही क्षणों में अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है।

यह शुभ घड़ी एक अरसे के बाद आई है। इसकी खुशी में हम आज भगवान राम की शोभायात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि शाम को पूरे शहर में दिवाली जलाई जाएगी। 500 साल बनवास के बाद आज राम अयोध्या में फिर स्थापित हो रहे हैं ।जिसकी खुशी में हर व्यक्ति अपने-अपने घर दिवाली जल रहा है। इस खुशी के मौके पर मंदिरों में भी पूजा अर्चना शुरू हो गई है। हर जगह घड़ियाल और घंटे की धुन सुनाई दे रही है। शोभायात्रा में श्री राम के जयकारों से शहर गूंज उठा।
