रामोत्सव : 100 साल पुराने पौराणिक मंदिर में विराजे श्रीराम लला, निकली शोभायात्रा
हरियावां/ हरदोई, अमृत विचार। अयोध्या में हुई प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान बरगावां के 100 साल पुराने पौराणिक बाबा तुरंत नाथ मंदिर में पूरे विधि-विधान के साथ रामलला की स्थापना की गई। वहां हवन पूजन किया गया। इससे पहले वहां से जय श्रीराम के उद्घोष के साथ निकाली गई शोभायात्रा में एक से बढ़ कर एक मनोहारी झांकियां शामिल की गई थी।

बताते चलें कि सोमवार को अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा को ले कर चहुंओर रामोत्सव मनाया जा रहा है। उसी बीच टड़ियावां ब्लाक की ग्राम पंचायत बरगावां में 100 साल पुराने बाबा तुरंत नाथ पौराणिक मंदिर में पूरे विधि-विधान के साथ श्री राम लला की स्थापना की गई। इससे पहले बड़े धूमधाम के साथ निकाली गई शोभायात्रा में एक से बढ़ कर एक मनोहारी झांकियां शामिल की गई थी। शोभायात्रा में शामिल रामभक्त जय श्रीराम के उद्घोष करते हुए आगे बढ़ रहे थे। आयोजन को भव्य बनाने के लिए झांकी संयोजक प्रेमचंद पाण्डेय,मनू पाण्डेय,सुशील पाण्डेय, कपिल कुशवाहा,छोटे राठौर मिस्त्री, गोलू राठौर, सर्वेश राठौर,पंकज गुप्ता, खुशीराम राठौर,भगवान शरण गुप्ता, राकेश कुशवाहा,अंकुल कश्यप, डा.प्रमोद, अनुज पाण्डेय व आत्माराम गुप्ता का काफी सहयोग रहा। शोभायात्रा में काफी संख्या में रामभक्त शामिल हुए।
ये भी पढ़ें -अमेठी : डीपीआरओ सहित विशिष्ट लोगों को समाजसेवी ने किया सम्मानित
