अमेठी : डीपीआरओ सहित विशिष्ट लोगों को समाजसेवी ने किया सम्मानित
अमेठी, अमृत विचार। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को लेकर कालिकन धाम में आयोजित 4 दिवसीय अनुष्ठान के अंतिम दिन सोमवार को कार्यक्रम में सम्मिलित होने ने पहुंचे जिले के डीपीआरओ व विशिष्ट लोगों को समाजसेवी द्वारा श्रीरामचरितमानस के साथ अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
धौरहरा निवासी समाजसेवी आशीष सिंह द्वारा कालिकन धाम में अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न होने के लिए 27 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा 4 दिवसीय विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया गया था। अनुष्ठान के अंतिम दिन सोमवार को कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए जिले से लेकर क्षेत्र के लोगों का जमावड़ा लगा रहा। टीकरमाफी स्वामी परमहंस आश्रम के पीठाधीश्वर ब्रह्मचारी जी महराज, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत यादव, रामू सिंह कसारा व ज्योतिषाचार्य रामकल्प उपाध्याय सहित सैकड़ों लोगों ने कार्यक्रम में पहुँचने के साथ माँ कालिका के दरबार में माथा टेका। इस मौके पर समाजसेवी आशीष सिंह द्वारा डीपीआरओ श्रीकांत यादव, ज्योतिषाचार्य रामकल्प उपाध्याय, रामू सिंह कसारा व कई सम्मानित लोगों को श्रीरामचरितमानस गुटका व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर समाजसेवी आशीष सिंह ने कहा कि 500 सालों के लंबे इंतजार के बाद श्रीराम जी हमारे आराध्य अपने घर वापस आये। आज बहुत खुशी का दिन है। हिन्दु धर्म का हर सनातनी आज उत्सव मना रहा है। इस लिए आज 4 दिवसीय अनुष्ठान के अंतिम दिन लोगों को श्रीरामचरितमानस की प्रतिलिपि भेंटकर धर्म का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें -बाराबंकी : सामने थे बजरंगबली, प्राण-प्रतिष्ठा से जुड़ हुए रामलला के दर्शन
