मंदिर-मंदिर, घर-घर जल उठी श्रीराम ज्योति, आतिशबाजी से झंकृत हुई अयोध्या
सूरज ढलते ही छूटने लगे उल्लास के पटाखे और आनंद की फुलझड़ियां
अयोध्या, अमृत विचार। प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर सोमवार सांझ ढलते ही मठ-मंदिरों और घरों में श्रीराम ज्योति प्रज्वलित हो उठी। मंगल आरती के साथ राम भक्तों ने पांच दीपक श्रीराम के नाम प्रज्वलित करते हुए आतिशबाजी और पटाखे छोड़ने शुरू कर दिए।शहर से लेकर गावों तक दिव्य दीपोत्सव के बीच बच्चों और महिलाओं ने भी आनंदित होकर उल्लास की फुलझड़ियां छुड़ाई।
नगर क्षेत्र में चहुंओर से आती पटाखों की ध्वनी और आकाश तक दिखती आतिशबाजी के नजारे दीपावली का दृश्य उत्पन्न करते रहे। लोग और बच्चे सड़कों पर निकल आए और जमकर आतिशबाजी की। सोमवार को ग्राम पंचायत रामपुर सरधा के श्रीराम जानकी मंदिर सहित अन्य मंदिरों पर प्रधान संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सूर्यवंशी अंकुर के नेतृत्व में आतिशबाजी की गई।
मंदिर - मंदिर, घर - घर जल उठी श्रीराम ज्योति, आतिशबाजी से झंकृत हुई अयोध्या
— amrit vichar (@amritvicharlko) January 22, 2024
सूरज ढलते ही छूटने लगे उल्लास के पटाखे और आनंद की फुलझड़ियां pic.twitter.com/1TAF30YLay
श्रीराम जानकी मंदिर सहित गांव के अन्य मंदिरों व देवस्थानों पर श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विभिन्न प्रकार के रंगोली बनाकर आतिशबाजी और भव्य दीपोत्सव मनाया जा रहा है। इसी तरह दशरथ समाज सहित ब्लॉक के सभी गांवों में दीपोत्सव पर्व के साथ पटाखे व आतिशबाजी जारी है।
यह भी पढ़ें:-प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जुटे कॉरपोरेट के तमाम दिग्गज, गौतम अडाणी ने 14 छात्रों को छात्रवृत्ति देने का किया ऐलान
