बहराइच: शाम होते ही दीयों से जगमग हुए मकान, जमकर हुई आतिशबाजी, कानूनगोपुरा मोहल्ले में जले एक लाख दीये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की खुशी जिले में जारी है। शाम होते ही मकान झालरों और दीयों से सज गए। चौक चौराहे पर जमकर आतिशबाजी हुई। शहर के मोहल्ला में पूरे सड़क को दीया से सजा दिया गया है। जिसके लिए सुबह से ही मोहल्ले के लोग लगे रहे।

लंबे अरसे बाद सोमवार को अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा भव्य मंदिर में रखी। इसको लेकर खुशियों का दौर जारी है। लोग अपने अपने तरह से खुशी मना रहे हैं। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में शाम होते ही मकान झालरों से सज गए तो वहीं लोगों ने घी और सरसो के तेल से दीया जलाकर दिन को यादगार बना दिया।

cats004017

 दिवाली जैसा माहौल पूरे जिले में रहा। लोगों के द्वारा दिया और भगवान राम के कार्यक्रम देख दीपोत्सव की खुशी लोगों के चेहरे पर दिख रही थी। उधर शहर के मोहल्ला मोहल्ला कानूनगोपुरा में एक लाख दिया जलाने का दावा किया जा रहा है। 

आयोजक अखिलेश, मनीष सैनी, मुन्ना, राजेश कुमार ने बताया कि सुबह से पूरे सड़क मार्ग पर दीया रखा गया। शाम होते ही दीया जला दिए गए। सभी ने बताया कि पूरे मोहल्ले की सड़क पर एक लाख दीया जल रहे हैं। इसमें घर की महिलाओं ने भी योगदान दिया है। वहीं शाम होते ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर पटाखे फोड़े गए। पूरा जिले में एक वर्ष में दूसरी बार दिवाली मनाई गई।

डीजे पर थिरके लोग
शहर के अस्पताल चौराहा स्थित गुरुनानक चौक और भगवान परशुराम चौक को सजाया गया। चौक में भगवान श्री राम की मूर्ति लगाकर पूजा की गई। वहीं पास में ही बज रहे डीजे की धुन पर लोग जलकर थिरके।

यह भी पढ़ें:-मेरी स्थिति भी रामलला प्राण-प्रतिष्ठा के बाद वशिष्ठ ऋषि जैसी, प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के बाद बोले रामभद्राचार्य

 

संबंधित समाचार