बरेली: अलाव के लिए आई लकड़ी चुरा ले गए पिता-पुत्र, सीसीटीवी में कैद हुए दोनों

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कैंट बोर्ड के पूर्व सभासद ने दर्ज कराई रिपोर्ट

बरेली, अमृत विचार। लोगों को ठंड से बचाने के लिए अलाव जलाने को डाली गई लकड़ी को पिता-पुत्र चुरा ले गए। दोनों लकड़ी ले जाते हुए सीसीटीवी में कैद हो गए। कैंट बोर्ड के पूर्व सभासद की शिकायत पर कैंट पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

कैंट बोर्ड के पूर्व सभासद अब्दुल हमीद के मुताबिक राहगीरों और गरीबों को कड़ाके की सर्दी से बचाने के लिए कैंट बोर्ड की ओर से इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए मदारी पुलिया पर लकड़ी डाली गई थी। सदर कैंट निवासी इश्त्याक सकलैनी और उसके बेटे ने सात जनवरी को दोपहर 3.25 बजे और आठ जनवरी को सुबह 10.35 बजे लकड़ी चोरी कर ली। दोनों दिनों की वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गई है। वीडियो में बिना जली और जली हुई लकड़ी ले जाते दोनों दिख रहे हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: ओटीएस योजना में अब 50 प्रतिशत अधिक वसूली का लक्ष्य

संबंधित समाचार