Video : श्रीराम लला के दर्शन को अयोध्या में उमड़ा जन सैलाब, भीषण ठंड में श्रद्धालु गा रहे रामधुन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या में राम लला के दर्शन के लिए भारी जन सैलाब उमड़ा है। देर रात से ही यहाँ भारी भीड़ पहुंच चुकी है। अयोध्या के बॉर्डर सील होने के बाद भी इतनी भीड़ का पहुंचना बहुत बड़ी बात है। श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा होने की वजह से इंतजाम नाकाफी हो रहे हैं। मंदिर परिसर में प्रवेश हेतु सुरक्षा के सख्त नियम हैं। मोबाइल और समान बाहर लाकर में छोड़ना होता है। लेकिन इतनी भीड़ की वजह से लॉकर  भी कम पड़ गए हैं। भीड़ है कि बढ़ती ही जा रही है। मंदिर के आस-पास जुटे श्रद्धालु लगातार राम धुन और भजन गा रहे हैं भीषण ठंड के बावजूद उनकी आस्था बिलकुल भी डिगी नहीं है।   

सोमवार को श्रीरामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। हजारों की भीड़ अयोध्या में अपने प्रभु के दर्शन करने को जुटी है। इसके बीच मंगलवार को रामलला की प्रातः कालीन आरती की गई। पुजारियों ने प्रभु का श्रृंगार कर उन्हें भोग लगाया। इस आरती को सुनने के लिए हजारों की भीड़ भोर से ही मंदिर के सामने पहुँच गई थी। पूरा माहौल राम धुन से गूंजता रहा। 

ये भी पढ़ें -अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद हुई श्रीराम लला की पहली आरती, देखिये Video

संबंधित समाचार