अयोध्या: श्रद्धालुओं की संख्या देख उतारे गए पांच मोबाइल एटीएम, भीड़-भाड़ वाले इलाकों पर लगाए जाने की योजना
अयोध्या, अमृत विचार। रामलला का दर्शन करने वालों की संख्या को देखते हुए विभिन्न बैंकों की तरफ से पांच मोबाइल एटीएम अयोध्या में उतारे गए हैं। यह चलते-फिरते एटीएम भीड़-भाड़ वाले इलाकों में खड़े होंगे। पिकअप वाहन पर एटीएम मशीन लगाई गई, जिसमें ड्राइवर के अलावा सुरक्षा कर्मी भी मौजूद रहते हैं।
रामलला के मंदिर में विराजमान होते ही संभावना व्यक्त की जा रही है कि अयोध्या में रोजाना एक से सवा लाख श्रद्धालु दर्शन करने आएंगे। इसे देखते हुए पंजाब नेशनल बैंक ने दो, बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफ व एक्सिस बैंक की तरफ से एक-एक मोबाइल एटीएम अयोध्या में उतारे गए हैं।
यह भी पढ़ें:-CM योगी ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, कहा - भारत के शौर्य और पराक्रम के प्रतीक हैं नेताजी
