कासगंज : यात्रीगण कृप्या ध्यान दें, अब जंक्शन तक नहीं मथुरा छावनी तक ही कर सकेंगे यात्रा
मथुरा में कराए जा रहे कार्य को लेकर ट्रेनों के स्टेशनों में किया गया बदलाव
कासगंज, अमृत विचार ।मथुरा छावनी पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेंगी। यह निर्णय मथुरा जंक्शन पर होने वाले नॉट इंटरलॉक कार्य के लिए रेलवे ने लिया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के अलावा उत्तर मध्य रेलवे ने भी कुछ ट्रेनें रद्द कर दी हैं। मथुरा से कासगंज जंक्शन के बीच संचालित होने वाली उत्तर मध्य रेलवे की ट्रेन संख्या 19715 के आवागमन को छोड़कर अन्य सभी ट्रेनें रद्द की गई हैं। उत्तर मध्य रेलवे ने कुल पांच जोड़ी ट्रेनें कासगंज-मथुरा के बीच निरस्त की है।
इसके अलावा साप्ताहिक ट्रेन भागलपुर एक्सप्रेस, बांद्रा गोरखपुर, बांद्रा रामनगर, छपरा मथुरा, बांद्रा लखनऊ, लखनऊ सुपर फास्ट, गोरखपुर एक्सप्रेस, कवि गुरु एक्सप्रेस, आगरा फोर्ट राम नगर, कॉलकता एक्सप्रेस, कानपुर बांद्रा सहित कुल 30 ट्रेनें अलग अलग तिथियों में रद्द करने का निर्णय लिया गया है। पांच फरवरी इंटरलॉक का कार्य पूरा होगा। तब तक के लिए यह ट्रेनें रद्द रहेंगी।
छावनी तक जाएंगी यह ट्रेनें
कासगंज से प्रतिदिन चलने वाली कासगंज-मथुरा पैसेंजर, कासगंज-अछनेरा पैसेंजर, कासगंज-आगरा फोर्ट पैसेंजर, कासगंज-भरतपुर पैसेंजर सहित पांच जोड़ी ट्रेनें सिर्फ मथुरा छावनी स्टेशन तक यात्रा पूरी करेंगी। मथुरा छावनी स्टेशन दोपहर एक बजे से शाम छह बजे तक नॉन क्रासिंग रहेगा और मैन लाइन क्लीयर रहेगी। पांच फरवरी तक की अवधि में मालगाड़ियों का संचालन पूर्णत: बंद रहेगा।
मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉक का कार्य किया जा रहा है। इसी कार्य के चलते कुछ ट्रेनें रद्द करने और कुछ ट्रेनों का स्टेशन बदलने का निर्णय लिया गया है। यात्री समय सारणी देख एवं पूछताछ केंद्र पर जानकारी करने के बाद यात्रा करें। जिससे वे –असुविधा से बच सकेंगे। - राजेंद्र सिंह,पीआरओ इज्जतनगर रेल मंडल
ये भी पढ़ें-कासगंज: बांसुरी से भगवान श्रीराम की मधुर धुन सुना रहे आकाश, भक्ति में डूबे लोग
