बहराइच: सीएचओ भवन निर्माण में घटिया सामग्री का हो रहा प्रयोग, ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लगाया आरोप, सीएम को भेजा पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानपारा/बहराइच, अमृत विचार। जिले के ग्राम पंचायत गायघाट में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएचओ भवन का निर्माण कराया जा रहा है। लाखों रुपए की लागत से बन रहे भवन में मानक के विपरीत कार्य कराया जा रहा है। गांव के लोगों ने मानक विहीन कार्य की शिकायत मुख्यमंत्री से की है। बलहा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गायघाट में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिस निर्माण के लिए सरकार की ओर से पांच लाख रूपये का बजट जारी किया गया था। 

भवन का निर्माण संबंधित कार्यदाई संस्था के ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है। लेकिन भवन निर्माण में जमकर मानकों की अनदेखी की जा रही है। गांव के लोगों ने बताया कि दीवाल निर्माण में पीले ईट का प्रयोग किया जा रहा है। इतना ही नहीं मसाले में अधिक बालू का प्रयोग कर निर्माण कराया जा रहा। है। ऐसे में भवन निर्माण होने के बाद या ज्यादा दिन तक नहीं टिकेगी। 

इसकी शिकायत गांव के लोगों ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर की है। कम्युनिटी हेल्थ ऑफिस का मुख्य उद्देश्य गांव के लोगों को सरकार की ओर से संचालित सुविधाएं गांव स्तर पर दिलाना है। लेकिन इस तरह के निर्माण से लोगों में नाराजगी है। 

cats001
डॉक्टर एसके सिंह, सीएमओ

 

टीम भेजकर कराएंगे जांच
गायघाट गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट ही कम्युनिटी हेल्थ ऑफिस बना है, यहां पर इसके कर्मचारियों की तैनाती होगी। मानकों की अनदेखी कर अगर निर्माण कराया जा रहा तो इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी टीम जांच के लिए भेजी जा रही है..., डॉक्टर एसके सिंह सीएमओ।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: नगर पंचायत चेयरमैन ने मंदिर में जड़ा ताला, लोगों पूजा-पाठ करने से रोका, लोगों ने किया प्रदर्शन, देखें Video

 

संबंधित समाचार