Ram Mandir: संस्कृति फाउंडेशन ने 1100 दीपो को प्रज्वलित कर मनाया दीपोत्सव, बाल रूपी प्रभु श्रीराम जानकी की लोगों ने की आरती
उन्नाव में संस्कृति फाउंडेशन ने 1100 दीपो को प्रज्वलित करके मनाया दीपोत्सव।
श्रीराम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के बाद भी उन्नाव में लगातार कार्यक्रमों का दौर जारी हैं। इसी शुभ अवसर पर संस्कृति फाउंडेशन द्वारा मगरवारा स्थित उज्लेश्वर बाबा शिव मंदिर में दीपोत्सव मनाया गया।
उन्नाव, अमृत विचार। श्रीराम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के बाद भी उन्नाव में लगातार कार्यक्रमों का दौर जारी हैं। इसी शुभ अवसर पर संस्कृति फाउंडेशन द्वारा मगरवारा स्थित उज्लेश्वर बाबा शिव मंदिर में दीपोत्सव मनाया गया। जहाँ संस्था के संरक्षक व शुक्लागंज-उन्नाव प्रेस क्लब के अध्यक्ष मयंक शुक्ला, मुख्य अतिथि के रूप में बाल रूपी प्रभु श्री राम जानकी की आरती करते हुये दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्री राम ने बाल रूप में सभी को आकर्षित करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।
.jpg)
संस्था के ऋषि मिश्रा ने बताया श्रीराम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रामोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत मगरवारा स्थित उज्लेश्वर बाबा शिव मंदिर में 1100 दीपो को प्रज्वलित करके दीपोत्सव मनाया गया। जहाँ मुख्य रूप से बाल रूपी प्रभु श्रीराम जानकी आकर्षण का केंद्र रहे। सैकड़ों ने इस अवसर पर सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण किया। इस शुभ अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राज किशोर रावत, आलोक दीक्षित, पदम् औदिच्य व प्रमोद पासी समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
