Ayodhya Ram Mandir: 72 हजार भाजपा कार्यकर्ता क्रमबद्ध ‘रामलला’ के करेंगे दर्शन, इस दिन से शुरू होगी यात्रा
कानपुर में 72 हजार भाजपा कार्यकर्ता क्रमबद्ध ‘रामलला’ के करेंगे दर्शन।
भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी 17 जिलों के 19326 बूथों से 72 हजार कार्यकर्तां अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन करने जाएंगे। 27 जनवरी को कन्नौज जिले के कार्यकर्ता बसों से अयोध्या रवाना होंगे।
कानपुर, अमृत विचार। भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी 17 जिलों के 19326 बूथों से 72 हजार कार्यकर्तां अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन करने जाएंगे। 27 जनवरी को कन्नौज जिले के कार्यकर्ता बसों से अयोध्या रवाना होंगे। 29 जनवरी फतेहपुर, 6 फरवरी को कानपुर महानगर, 10 फरवरी को कानपुर ग्रामीण के कार्यकर्ता अयोध्या दर्शन के लिये जाएंगे।
क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बतायार कि इसी तरह 13 फरवरी को कानपुर देहात, 28 फरवरी को इटावा, 29 फरवरी को ललितपुर,एक मार्च को फर्रुखाबाद, दो मार्च को बांदा-चित्रकूट, तीन मार्च औरैया, चार को हमीरपुर, महोबा, झांसी जिला के कार्यकर्ता अयोध्या जाएंगे।
प्रकाश पाल ने कहा कि जिले कि सीमाओं पर कार्यकर्ताओ का स्वागत किया जायेगा। उन्होंने बताया कि कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के 300 कार्यकर्ता अयोध्या में व्यवस्था की दृष्टि से भी भेजे जा रहे हैं।
