जनपद संभल में बढ़े 2,4026 मतदाता, सूची का हुआ अंतिम प्रकाशन

Amrit Vichar Network
Published By Priya
On

अब हो गए 16,11419 वोटर, आलेख्य प्रकाशन के मौके पर थे 1587393 मतदाता, संक्षिप्त पुनरीक्षण में बनवाए गए वोट

संभल, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव को लेकर चल रही तैयारियों के बीच जिला प्रशासन ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया। जिसके तहत जिले में 2,4026 वोटर बढ़ गए हैं। मतदाताओं की संख्या 16,11419 पहुंच गई है जबकि आलेख्य प्रकाशन के मौके पर 15,87393 मतदाता थे।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जनपद संभल में 27 अक्टूबर 2023 को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन हुआ था। तब जनपद में 1587393 मतदाता थे। जिसके बाद विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची को लेकर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। जिसमें युवाओं के साथ ही पुरुषों और महिलाओं ने भी वोट बनवाने के लिए कदम बढ़ाए। अधिकारियों ने भी विशेष अभियान दिवस के मौके पर निरीक्षण करते हुए बीएलओ को अधिक से अधिक संख्या में वोट बढ़ाने को फार्म प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। 

अब आयोग के निर्देश पर मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय और मतदान बूथों पर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। जिसके तहत विधानसभा क्षेत्र बिलारी आंशिक में 54239 से बढ़कर 54991 मतदाता हो गए हैं। यहां 752 मतदाता बढ़े हैं। चंदौसी में पहले मतदाताओं की संख्या 383588 थी। यहां 7961 मतदाता बढ़े हैं और अब इनकी संख्या 391549 हो गई हैं। इसी तरह असमोली में मतदाताओं की संख्या 374341 से बढ़कर 378825 पहुंच गई है। असमोली में 4484 मतदाता बढ़े हैं। संभल में 364995 से बढ़कर 372483 मतदाता हो गए हैं। यहां 7488 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है। गुन्नौर में 410230 मतदाता थे। यहां 3341 मतदाता बढ़े हैं और अब संख्या  413571 मतदाता हो चुकी है।

कहां कितने मतदाता
.बिलारी आंशिक   - 54991
.चंदौसी                - 391549
.असमोली            - 378825
.संभल                 - 372483
.गुन्नौर                  - 413571

ये भी पढ़ें:- Sri Lanka: तमिल नेताओं के समूह ने की 13ए को लागू करने के लिए भारत के हस्तक्षेप की मांग

संबंधित समाचार