Lucknow Nagar Nigam: पोल पर तार लगाने के लिए टेलीफोन और इंटरनेट कंपनियों को इस नियम का करना होगा पालन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी की सड़कों पर लगे स्ट्रीट लाईट के खंभो पर टेलीफोन और इंटरनेट कंपनियां बिना एनओसी के अपने तार लगायेंगी, तो उन पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। यह फैसला मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय में हुई नगर निगम कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिया गया है। वहीं नगर निगम का नया मुख्यालय आर.आर. वर्कशाप में बनाये जानें का निर्णय हुआ है।

दरअसल, नगर निगम कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय के राजकुमार श्रीवास्तव हॉल में हुई। यह बैठक महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में सुबह आयोजित की जाएगी। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट पर चर्चा की गई। जिसमें शहर नालों की सफाई साल में दो बार कराये जाने के लिए 800.00 लाख का बजट पास किया गया है। नगर निगम अपनी आय बढ़ाने के लिए इस बार प्रत्येक वार्ड में कैंप लगाकर गृहकर वसूलने की तैयारी कर चुका है। 

बैठक में सलेमपुर पतौरा में नगर निगम स्टेडियम बनाने और कल्याण मंडपो को मीटिंग, कॉन्फ्रेंस, पार्टी इत्यादि के लिए दिए जाने का निर्णय लिया गया है। कल्याण मंडपो को मीटिंग और कॉन्फ्रेंस के लिये किराये पर देने से नगर निगम के राजस्व में बढ़ोत्तरी होगा।

बताया जा रहा है कि स्ट्रीट लाईट के खंभो पर टेलीफोन और इंटरनेट कंपनियों की तरफ से लगाये गये तार मकड़जाल का रूप ले चुके हैं। इतना ही नहीं सड़कों पर यह तार कई बार हादसे कारण भी बनते हैं। ऐसे में नगर निगम की एनओसी को लेकर की जाने वाली सख्ती से आने वाले समय में तारों के मकड़जाल से लोगों को राहत मिलने की बात बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : कड़ाके की ठंड में बिना कपड़ों के घंटों सड़क पर बैठा रहा शख्स, नगर आयुक्त से अलाव की लगा रहा था गुहार

संबंधित समाचार