बरेली: अयोध्या के लिए अब नियमित चलेंगी रोडवेज बसें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 प्राण प्रतिष्ठा की वजह से दो दिन रोका गया था संचालन

बरेली, अमृत विचार। प्राण प्रतिष्ठा की वजह से अयोध्या जाने वाली रोडवेज बसों को दो दिन के लिए रोक दिया गया था। अब बरेली रीजन से चार बसें नियमित अयोध्या के लिए जाएंगी।

मंगलवार को बरेली, बदायूं, पीलीभीत के साथ रुहेलखंड डिपो की बसों का संचालन शुरू कर दिया गया। आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि सेटेलाइट बस अड्डे से एसी बस का संचालन सुबह 10 बजे और साधारण बस का संचालन शाम को 7:30 पर प्रतिदिन किया जाएगा। एसी बस साढ़े 10 बजे फरीदपुर जाएगी। उसके बाद तिलहर, बरेली मोड़ शाहजहांपुर, सीतापुर, लखनऊ होते हुए सीधे अयोध्या जाएगी। जल्द ही अयोध्या जाने वाली बसों में यात्रियों को लिए आनलाइन बुकिंग की सेवा भी शुरू कर दी जाएगी।

ये भी पढे़ं- बरेली से स्पेशल ट्रेन में 400 यात्री जाएंगे अयोध्या, डीआरएम ने जंक्शन पर देखी व्यवस्था

संबंधित समाचार