बरेली: ठंड को देखकर कई निजी स्कूलों ने बढ़ाईं छुट्टियां
बरेली, अमृत विचार। भीषण ठंड के बावजूद प्रशासन की ओर से स्कूलों की छुट्टी नहीं बढ़ाने के बाद कई निजी स्कूलों ने अपनी तरफ से अवकाश बढ़ा दिया है। जीआरएम स्कूल में 24 और 25 जनवरी तक आठवीं तक के बच्चों की छुट्टी रहेगी। माधव राव सिंधिया स्कूल व बेदी इंटरनेशनल स्कूल में भी 24 और 25 जनवरी को अवकाश रहेगा। हांडा पब्लिक स्कूल ने 28 जनवरी तक छुट्टी की है। सेक्रेड हार्ट्स स्कूल में कक्षा 2 तक के छात्रों की 24 को छुट्टी रहेगी। 25 जनवरी को सभी छात्रों की छुट्टी है।
ये भी पढे़ं- बरेली: सवा करोड़ से बनेगी दुर्गानगर रोड, मेयर ने किया शिलान्यास
