बाराबंकी : 178 केंद्रों पर होगी इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा
25 जनवरी से एक फरवरी तक होगा आयोजन
बाराबंकी, अमृत विचार। यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 25 जनवरी से एक फरवरी तक आयोजित की जाएंगी। इसको लेकर 178 केंद्र बनाए गए है। एग्जामनर की नियुक्त करने के साथ बोर्ड ने नामावली व प्रैक्टिकल से संबंधित स्टेशनरी के लिफाफे उपलब्ध करा दिए है। जिनका वितरण मंगलवार से विद्यालयों को किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से प्रस्तावित है। इसके लिए 117 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 77131 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इससे पहले इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गृह विज्ञान, भूगोल और बुक क्राफ्ट आदि की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 25 जनवरी से एक फरवरी तक कराने की तिथि तय की गई है। इसको लेकर बोर्ड ने बनाए गए 178 केंद्रों पर परीक्षक नियुक्त करने के साथ नामावली उपलब्ध करा दी है। प्रयोगात्मक परीक्षा से संबधित सभी प्रपत्रों के लिफाफे भी सोमवार को डीआईओएस कार्यालय भेज दिए है। जिनका वितरण मंगलवार से विद्यालयों को किया जा रहा है। वैसे तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं स्वकेंद्र होगी। मगर, जहां परीक्षार्थियों की संख्या कम है। उनको दूसरे केंद्रों पर शिफ्ट किया गया है।जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी त्रिपाठी ने बताया कि 25 जनवरी से एक फरवरी तक इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं संपन्न होगी। इसके लिए बोर्ड से भेजी गई स्टेशनरी का वितरण किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें -अब गोंडा में उठाइए लखनऊ की चटोरी गली और इंदौर की खाऊ गली का आनंद
