Fatehpur Accident: वाहन ने चौकीदार को मारी टक्कर... मौत, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस
फतेहपुर में सड़क हादसे में चौकीदार की मौत।
फतेहपुर में थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा चौकी क्षेत्र में अंबापुर के पास मंगलवार रात सड़क हादसे में चौकीदार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
फतेहपुर, अमृत विचार। थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा चौकी क्षेत्र में अंबापुर के पास मंगलवार रात सड़क हादसे में चौकीदार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वहीं खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
थरियांव थाना क्षेत्र में हाइवे स्थित अंबापुर के पास मेहनाज पब्लिक स्कूल के चौकीदार धर्मेश पासवान पुत्र रामखेलावन निवासी दामोदरपुर थाना खखरेरू को स्कूल के सामने हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही धर्मेश पासवान की मौत हो गई है।
हादसे की सूचना मिलते ही थरियांव थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह व हसवा चौकी इंचार्ज विकास सिंह ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं हादसे की जानकारी पर पहुंचे परिजनों में शव देख कोहराम मच गया।
ये भी पढ़ें- Fatehpur News: यात्रियों से भरी टूरिस्ट बस कोहरे की वजह से अनियंत्रित होकर पलटी... एक दर्जन लोग घायल
