Weather Forecast Kanpur: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन... सूर्यदेव निकले, पर ठंड से कपकपाते रहे लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन।

कानपुर में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ता चला जा रहा है। बर्फीली हवाओं के कारण गलन में इजाफा हुआ है। बुधवार सुबह घना कोहरा रहा, जो दोपहर बाद छंटा।

कानपुर, अमृत विचार। मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ता चला जा रहा है। बर्फीली हवाओं के कारण गलन में इजाफा हुआ है। बुधवार सुबह घना कोहरा रहा, जो दोपहर बाद छंटा। हालांकि उसके बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए, मगर बर्फीली हवाओं ने धूल निकलने के बाद भी लोगों को बेहाल किया। ठंड से बचने के लिए जगह-जगह लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। गलन के कारण पशु-पक्षी भी हलकान रहे। ठंड से बचने के लिए बेजुबान इधर-उधर दुबके नजर आए। 

ठंड का असर कम नहीं हो रहा है। बुधवार सुबह छाया घना कोहरा दोपहर बाद छंटा। सूर्यदेव निकले, लेकिन धूप में तेजी न होने के कारण कोई विशेष राहत नहीं मिली। इस दौरान बर्फीली हवाओं से लोग कांपते दिखे। नौकरीपेशा लोग कार्यालयों में हीटर व अलाव का सहारा लेते पाए गए। वहीं दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों के सामने अलाव के पास बैठे नजर आए।

ठंड के कारण सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों व बुजुर्गों को हो रही है। लोग खांसी, जुकाम, पेट दर्द, उल्टी से परेशान हैं। वहीं ठंड के कारण रोज कमाने-खाने वाले दिहाड़ी मजदूरों के सामने समस्या बढ़ी है। सुबह से शाम कहीं काम न मिलने के कारण मजदूरों की हालत खराब हो गई है। चिकित्सकों ने लोगों से ठंड से बचाव की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: सर्दी का मौसम... लोगों का गला हो रहा चोक, खांसी व जुखाम के बढ़े मरीज, अस्पतालों में मरीजों का उमड़ा हुजूम

संबंधित समाचार