अपूर्व चन्द्रा बने श्रम और रोजगार सचिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय प्रशासनिक सेवा के महाराष्ट्र कैडर के 1988 बैच के अधिकारी अपूर्व चन्द्रा ने गुरुवार को श्रम और रोजगार मंत्रालय में नए सचिव के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। मंत्रालय ने बताया कि इससे पहले, वह विशेष महानिदेशक, रक्षा अधिग्रहण, रक्षा मंत्रालय के रूप में सेवारत थे। चन्द्रा ने सिविल इंजीनियरी में स्नातक …

नई दिल्ली। भारतीय प्रशासनिक सेवा के महाराष्ट्र कैडर के 1988 बैच के अधिकारी अपूर्व चन्द्रा ने गुरुवार को श्रम और रोजगार मंत्रालय में नए सचिव के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। मंत्रालय ने बताया कि इससे पहले, वह विशेष महानिदेशक, रक्षा अधिग्रहण, रक्षा मंत्रालय के रूप में सेवारत थे। चन्द्रा ने सिविल इंजीनियरी में स्नातक की उपाधि और स्ट्रक्चरल इंजीनियरी में स्नातकोत्तर उपाधि दिल्ली आईआईटी से प्राप्त की है। उन्हें महाराष्ट्र सरकार और केंद्र सरकार में कार्य करते हुए उद्योग से संबंधित मामलों का लंबा अनुभव है।

चन्द्रा ने सात वर्षों से अधिक समय तक केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में कार्य किया है। उन्होंने महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड और पैट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड के निर्देशक मंडल में कार्य किया है। चन्द्रा ने अगस्त, 2011 से फरवरी 2013 तक संयुक्त सचिव, केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय, शिक्षा एवं साहित्य विद्यालय विभाग के रूप में सेवाएं दी हैं। उन्होंने वर्ष 2013 और 2017 के बीच चार वर्षों से अधिक समय तक महाराष्ट्र सरकार में प्रधान सचिव (उद्योग) के रूप में कार्य किया है।

संबंधित समाचार