Kanpur Dehat News: एक साथ दो अजगर निकलने से ग्रामीणों में दहशत… वन विभाग ने एक को पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में एक साथ दो अजगर निकलने से ग्रामीणों में दहशत।

कानपुर देहात में एक साथ दो अजगर निकलने से ग्रामीणों में दहशत। वन कर्मियों ने एक अजगर को छोलापुर के जंगल में छोड़ा।

कानपुर देहात, अमृत विचार। राजपुर के पिटाकपुर गांव के पास सड़क किनारे मंदिर के पास एक साथ दो अजगर निकलते से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने एक अजगर को पकड़कर जंगल में छुड़वा दिया। 

Kanpur Dehat 2

राजपुर क्षेत्र के पिटाकपुर गांव के समीप सड़क किनारे अकेला बाबा मंदिर है। जिसके किनारे दो दिनों से लगातार दो विशालकाय अजगर देखे जा रहे थे। बुधवार को धूप निकली तो एक अजगर सड़क किनारे धूप में पड़ा दिखाई देने पर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सभासद गोविंद कटियार ने वन विभाग के अफसरों को सूचना दी।

इस पर बीट प्रभारी इंद्रेश यादव टीम के साथ पिटाकपुर पहुंचे और एक अजगर को पकड़कर छोलापुर के जंगल में छुडवा दिया। बीट प्रभारी ने बताया कि करीब दस फीट का एक अजगर पकडा़ गया है। दूसरे की तलाश कराई जाएगी। इस दौरान अजगर को देखने के लिए लोगों का हुजूम लगा रहा।

ये भी पढ़ें- Kanpur Dehat Crime: कच्ची दीवार गिरने से बालिका की दबकर मौत… खेलकर आते समय घर के सामने हुआ हादसा

 

संबंधित समाचार