Etawah: दो युवकों ने किशोर से किया कुकर्म, अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी, छात्र ने स्कूल जाना किया बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटाव में किशोर से कुकर्म करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

इटावा में दो युवकों ने किशोर के साथ कुकर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर लगातार कुकर्म करते रहे।

इटावा, अमृत विचार। सैफई में दो महीने पहले किशोर के साथ दो व्यक्तियों ने जबरन कुकर्म कर उसकी अश्लील वीडियो बनाकर शोषण किया। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उसके माता-पिता को जानकारी हुई तो बुधवार को मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सैफई थानाक्षेत्र के गांव गनी जाफरपुरा के अनिल कुमार तथा गांव मटियार के वीरेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। कहा गया है कि दो महीने पहले किशोर को खेत पर जाते समय ट्यूबवेल पर बने कमरे में ले जाकर कुकर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार दोनों आरोपित कुकर्म करते रहे। जिसकी वजह किशोर का स्कूल जाना बंद हो गया तो किशोर ने अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी।

बताया कि 18 जनवरी को अपराह्न तीन बजे गांव के पास नहर की झाड़ियों में ले जाकर तमंचा लगाकर जबरन कुकर्म किया।  माता पिता सहित जान को मारने की धमकी दी, तथा वीडियो वायरल कर दिया। एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी अनिल को उझियानी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया, उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट की भी कार्यवाही की गई है।

ये भी पढ़ें- Republic Day 2024: उन्नाव में गणतंत्र दिवस पर चाक चौबंद होगी सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस अधिकारियों ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

 

संबंधित समाचार