आज का राशिफल। 25 जनवरी, 2024

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज घर में नकारात्मकता हावी हो सकती है। पति-पत्नी के बीच अहम को लेकर टकराव हो सकता है। जितना शांत0 रहेंगे उतना अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। गैर कानूनी कार्यों से आपको बचना चाहिए।

वृष

आज राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। आप काफी शान्त रहेंगे। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। सभी काम सुचारु रूप से पूर्ण होंगे। इससे आपकी आर्थिक परेशानियों का निराकरण हो सकता है।

मिथुन

आज धन की कमी के कारण काम रुक सकते हैं। नौकरीपेशा व्यक्तियों के ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है। धार्मिक स्थल में पर्यटन के लिए जा सकते हैं। कारोबार के लिए आपको समय निकालना पड़ेगा।

कर्क

आज सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण करेंगे। रोजगार के नए साधन उत्पन्न होंगे। शोध कार्यों से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। घर में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

सिंह

आज कुछ मित्र आपके प्रति ईर्ष्या भाव रख सकते हैं। विद्यार्थियों को करियर को लेकर परेशानी हो सकती है। अनावश्यक खर्च करने से आपको बचना चाहिए। दांपत्य संबंधों में अनबन होने की आशंका है। बातचीत के दौरान आपको सावधानी रखनी चाहिए।

कन्या

आज तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। जिस भी कार्य को हाथ में लेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। आपको सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। बुद्धिमान लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा।

तुला

आज व्यापार में नया निवेश कर सकते हैं। आप परोपकार में धन खर्च करेंगे। ऑफिस आपका काफी अच्छा प्रदर्शन होगा। आपकी कार्यशैली से लोग काफी प्रभावित होने वाले हैं। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे।

वृश्चिक

आज निजी मामलों को बाहरी लोगों से शेयर न करें। रिनया वाहन खरीद सकते हैं। व्यापार में लक्ष्यों को समय पर प्राप्त कर लेंगे। घर में धार्मिक वातावरण रहेगा। आपके आत्मविश्वास और आत्मबल में वृद्धि होगी।

धनु

आज अपनी भावनाओं को सभी के समक्ष व्यक्त न करें। घर में अप्रिय व्यक्तियों का आगमन हो सकता है। बदहजमी के कारण लीवर में परेशानी होने की संभावना है। आपको उबाने वाली यात्रा करनी पड़ सकती है।

मकर

आज आर्थिक स्थिति को लेकर संतुष्ट रहेंगे। छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचें। बड़े व्यावसायिक अनुबंध हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ेंगे। उच्च अधिकारियों से प्रशंसा प्राप्त होगी। ज्ञान अर्जित करने में लगे रहेंगे।

कुंभ

आज समाज के कार्यों में आप रुचि लेंगे। बीमार लोगों को दवाइयों में लापरवाही नहीं करनी चाहिए। साहित्य और कला में आपकी स्वाभाविक रुचि बढ़ेगी। परिवार के लोगों की आवश्यकताओं का ध्यान रखें।

मीन

आज नया कार्य शुरू करने से बचें। विवाहेतर संबंधों से आपको बचना चाहिए। पढ़ाई में मेहनत को लेकर परेशानी होगी। बुरे लोगों की संगत से आपको बचना चाहिए। अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें। दूसरों के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप न करें।

संबंधित समाचार