बॉलीवुड एक्टर शबाब हाशिम ने बेटी के जन्मदिन पर गरीबों को बांटे कंबल; बोले- जरूरतमंदों की मदद करें...
बॉलीवुड एक्टर शबाब हाशिम ने बेटी के जन्मदिन पर गरीबों को कंबल बांटे।
बॉलीवुड एक्टर व समाजसेवी शबाब हाशिम ने अपनी बेटी मायरा का 9वां जन्मदिन बहुत ही सादगी और सरल तरीके से मनाया। हर साल की तरह इस साल भी 22 जनवरी को शहर के अलग अलग इलाकों में जाकर ज़रूरतमंद लोगों को कंबल बांटे।
कानपुर, अमृत विचार। बॉलीवुड एक्टर व समाजसेवी शबाब हाशिम ने अपनी बेटी मायरा का 9वां जन्मदिन बहुत ही सादगी और सरल तरीके से मनाया। क्यूट सी दिखने वाली उनके बेटी मायरा ने अपने बर्थ डे के दिन हर साल की तरह इस साल भी 22 जनवरी 2024 को शहर के अलग अलग इलाकों में जाकर ज़रूरतमंद लोगों को कंबल बांटे।

जहां पर भी सर्दी में ठिठुरते लोगों को देखा तो मायरा फाउंडेशन के चेयरमैन ने गरीबों को अपने हाथ से कम्बल उढ़ाया ताकि उन्हें सर्दी से आराम मिल सके। ऐसी ठंड में उन्होंने एक बेहतरीन पहल की। ज़रूरतमंदो को कंबल वितरण के दौरान मायरा भी काफी खुश नजर आई। पापा की परी मायरा के जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन की ढेरों बधाईयां दी।
बता दें, अपनी लाडली बेटी मायरा के जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड एक्टर व समाजसेवी शबाब हाशिम हर साल गरीबों और असहाय लोगों के बीच जाते हैं और सबके साथ मिलकर ही जन्मदिन मनाते हैं। बता दें शबाब हाशिम की मायरा फाउंडेशन जरुरतमंदों के लिए लगातार काम कर रही है। जो पढ़ना चाहते हैं लेकिन असमर्थ है। उनकी शिक्षा के क्षेत्र में यह फाउंडेशन मदद कर रही है।
उन्होंने बताया कि उनकी संस्था का लक्ष्य है जरूरतमंदो के लिए मसीहा बनना और वे लगातार इस कार्य को करने में प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि हमें कड़ा परिश्रम करना चाहिए ताकि हम समाज में तरक्की कर सकें और जरूरतमंद लोगों के काम आ सके। उनकी दुआ के साथ हम जीवन के हर मुकाम में कामयाब हो सकते हैं।
