SHUATS: दो गुटों में बंटे शुआट्स के कर्मचारी, पक्षपात का लगाया आरोप
नैनी/प्रयागराज, अमृत विचार। शुआट्स में बकाया वेतन को लेकर आंदोलन कर रहे कर्मचारियों में दो फाड़ हो गया है। आंदोलन कर रहे लगभग पांच दर्जन कर्मचारियों को जहां वेतन दे दिया गया, वहीं बाकी अभी भी परेशान हैं। बुधवार को वेतन को लेकर बाकी सोसायटी के कर्मचारियों ने कार्यवाहक कुलपति डॉ. विश्वरूप मेहरा से मुलाकात कर बकाया वेतन देने की मांग किया। इससे एक बार फ़िर कालेज का माहौल गरमाने लगा है।
इस संबंध में कमेटी के अब्दुल रब ने बताया कि हम लोग विश्वविद्यालय हित में कार्य कर रहे थे। जो सड़क पर आंदोलन कर रहे थे उन्हें मार्च का वेतन दे दिया गया, जबकि उन्हें नहीं दिया गया। हम सभी संस्थान हित में कार्य करते रहेंगे और हमारी मांग है कि हमें हमारा वेतन दे दिया जाय। इस अवसर पर डॉ पूनम सिंह, डॉ सैम मसीह, डॉ गायकवाड़, डॉ गौरव पांडेय, डॉ आशीष अलेक्जेंडर, डॉ कैलाश चंद्र यादव, निखिल सिंह, विशाल हेनरी, अखिलेश बिन्द आदि शिक्षक मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-वाराणसी कोर्ट का आदेश- एएसआई सर्वे रिपोर्ट दोनों पक्षों को उपलब्ध कराएं हिंदू पक्ष के वकील
