बरेली: ग्रामीणों को नजदीक ही मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं , बन रहे 24 उपकेंद्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। देहात के मरीजों को उनके घर के निकट ही बेहतर इलाज मिल सके इसके लिए 24 गांवों में स्वास्थ्य उपकेंद्र बनाए जा रहे हैं। आठ का निर्माण पूरा हो चुका है। सभी केंद्रों का निर्माण पूर्ण होने के बाद स्टाफ की तैनाती कर दी जाएगी।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार शेरगढृ़ के सराय, पलाथा, रुस्तम नगर, खाटा और सिहोर, बहेड़ी के मनौना पट्टी, नरसुआ भरौरा, महमूद पुर, जसनपुर, पिंडारी अशोक, भैसिया, फरीदामनकरा, रतनपुर नौडांडी, क्यारा के जीत्तोर, मझगवां के झाउन नगला, मुड़िया नबी बख्श के जफारा, सिमेरा, बिथरी चैनपुर के भीकमपुर, सैदपुर कुर्मियां, भमौरा के करपरिया खास, बागरपुर, भोजीपुरा के दलपतपुर, बुजिया सुमाली और फतेहगंज पश्चमी के सुकाली में उपकेंद्र बनाने का कार्य आरंभ कर दिया गया है। वहीं बिथरी चैनपुर के डोहरा गांव में उपकेंद्र के लिए जमीन अभी नहीं मिल पाई है। लेखपाल को जल्द भूमि चिन्हित करने के आदेश दिए गए हैं।

जिले के 24 गांवों में उपकेंद्र बनाने का कार्य चल रहा है। कुछ उपकेंद्रों का निर्माण भी पूर्ण हो गया है। सभी केंद्रों का निर्माण पूरा होते ही स्टाफ की तैनाती कर दी जाएगी-डॉ. विश्राम सिंह, सीएमओ।

ये भी पढे़ं- बरेली: उर्स ए तहसीनी में तेज आवाज में डीजे बजाने पर रोक

संबंधित समाचार