IND vs ENG : हैदराबाद टेस्ट में टीम इंडिया के स्पिनर्स ने 'बैजबॉल' की उड़ाई धज्जियां, इंग्लैंड की पहली पारी 246 पर सिमटी
हैदराबाद। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में गुरुवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड टीम में टॉम हार्टली पदार्पण करेंगे और टीम तीन विशेषज्ञ स्पिनरों के साथ उतरी है। तेज गेंदबाजी का जिम्मा मार्क वुड संभालेंगे। भारतीय टीम में स्पिन का दारोमदार रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल पर होगा, जिन्हें कुलदीप यादव पर तरजीह दी गई है।
इंग्लैंड की पारी 246 रन पर सिमटी
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को पहली पारी में 246 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से कप्तान बेन स्टोक्स ने सर्वाधिक 70 रन बनाए। जॉनी बेयरस्टो ने 37 जबकि बेन डकेट ने 35 रन की पारी खेली। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा ने तीन-तीन जबकि जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट चटकाए।
Innings Break!
— BCCI (@BCCI) January 25, 2024
A solid bowling display from #TeamIndia! 💪 💪
England all out for 246.
3⃣ wickets each for @ashwinravi99 & @imjadeja
2⃣ wickets each for @Jaspritbumrah93 & @akshar2026
Scorecard ▶️ https://t.co/HGTxXf8b1E#INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/2YnS3ZxSI2
बेन स्टोक्स और मार्क वुड क्रीज पर
पहले दिन दूसरे सेशन का खेल चल रहा है। इंग्लैंड ने आठ विकेट के नुकसान पर 210 रन बना लिए हैं। टीम से बेन स्टोक्स और मार्क वुड क्रीज पर हैं। रवींद्र जडेजा ने टॉम हार्टले को बोल्ड किया, वह 23 रन ही बना सके। उन्होंने जो रूट और ओली पोप को भी पवेलियन भेजा।
Spins and disturbs the woodwork! 👏 👏
— BCCI (@BCCI) January 25, 2024
Third success with the ball for @imjadeja 🙌 🙌
Tom Hartley gets out.
Follow the match ▶️ https://t.co/HGTxXf8b1E#TeamIndia | #INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/apUZMIWpbo
इंग्लैंड को आठवां झटका
इंग्लैंड का स्कोर अब आठ विकेट पर 193 रन हो चुका है। टॉम हार्टली 23 बनाकर रवींद्र जडेजा की गेंद पर बोल्ड हो गए हैं। बेन स्टोक्स 27 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।
लंच की घोषणा
पहले दिन लंच के समय तक इंग्लैंड ने तीन विकेट के नुकसान पर 108 रन बना लिए। टीम से जॉनी बेयरस्टो और जो रूट नॉटआउट लौटे। दोनों के बीच 48 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है। शुरुआती सेशन में 28 ओवर्स का खेल हुआ और इंग्लैंड ने तीन विकेट खोए।
That's Lunch on Day 1 of the first #INDvENG Test! #TeamIndia scalp 3⃣ England wickets in the First Session!
— BCCI (@BCCI) January 25, 2024
2⃣ wickets for @ashwinravi99
1⃣ wicket for @imjadeja
Stay Tuned for Second Session ⌛️
Scorecard ▶️ https://t.co/HGTxXf8b1E@IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/5MYLO4LwXs
इंग्लैंड का स्कोर 100 के पार
इंग्लैंड का स्कोर 100 रन के पार हो चुका है। जॉनी बेयरस्टो (25) और जो रूट (17) अभी क्रीज पर टिके हुए हैं। अभी 26 ओवर्स का खेल हुआ है। फिलहाल अब तक के मैच में अश्चिन को दो और रवींद्र जडेजा को एक विकेट मिला है।
Wicket number 2️⃣ for @ashwinravi99 😎
— BCCI (@BCCI) January 25, 2024
Zak Crawley walks back courtesy of a super catch from the local boy @mdsirajofficial! 👏
Follow the match ▶️ https://t.co/HGTxXf7Dc6#TeamIndia | #INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/BDqLrJ3a0Y
टीम इंडिया की प्लेइंग 11
टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
ये भी पढे़ं : Mary Kom on Retirement : 'मैंने मुक्केबाजी से संन्यास का ऐलान नहीं किया...', 6 बार की वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम ने किया खंडन
