Kanpur: लाजपत भवन में क्राफ्टरूट प्रदर्शनी; 17 राज्यों के हस्तशिल्पी लगाएंगे स्टॉल... लेदर, कपड़े व कॉस्मैटिक उत्पाद होंगे शामिल....

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर के लाजपत भवन में प्रदर्शनी शुरू होने जा रही है।

मोतीझील स्थित लाजपत भवन लॉन में क्राफ्टरूट कानपुर प्रदर्शनी शुरू होने जा रही है। इस प्रदर्शनी में 17 राज्यों के लगभग सौ से अधिक हस्तशिल्पी अपने स्टॉल लगाएंगे।

कानपुर, अमृत विचार। 26 से 30 जनवरी तक मोतीझील स्थित लाजपत भवन लॉन में क्राफ्टरूट कानपुर प्रदर्शनी शुरू होने जा रही है। इस प्रदर्शनी में 17 राज्यों के लगभग सौ से अधिक हस्तशिल्पी अपने स्टॉल लगाएंगे। प्रदर्शनी में चमड़ा, कपड़े, कॉस्मैटिक सहित अन्य हस्तशिल्प उत्पाद शामिल हो रहे हैं। 

यह जानकारी बुधवार को क्राफ्टरूट व ग्रामश्री की संस्थापिका अनारबेन पटेल व मार्केटिंग हेड कल्पन सेठ ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदशनी की शुरुआत उद्योग विकास व निर्यात प्रोत्साहन मंत्री नंद कुमार ‘नंदी’ करेंगे। 27 को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी प्रदर्शनी में शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में कई तरह की लाइव कार्यशालाएं भी होंगी। प्रदर्शनी का उद्देश्य ग्राहक और हस्तशिल्पी को एक मंच पर लाना है। 

उन्होंने बताया कि फैशन ट्रेंड में तेजी से बदलाव हुआ है। अब लोगों का क्राफ्ट के प्रति झुकाव बढ़ा है। यही वजह है कि मार्केट में क्राफ्ट के उत्पाद की बिक्री चालीस फीसदी तक बढ़ी है। 

बाजार के रुझान पर उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में स्लो फैशन का रुझान बढ़ा है। पहले लोग एक कपड़े को कम समय के लिए इस्तेमाल करते थे। अब वे कपड़ों को कई दिनों तक पहनने की चाह रखते हैं। इससे हस्तशिल्पियों को सबसे अधिक सहायता मिली है। कोरोनाकाल के बाद खासतौर पर इस रुझान में परिवर्तन आया है।

यह भी पढ़ें- Kanpur Weather Update: कोहरे व गलन से नहीं मिली राहत; 40 ट्रेनें घंटों देरी से आईं, सैकड़ों टिकट वापस..

संबंधित समाचार