Kanpur Weather Update: कोहरे व गलन से नहीं मिली राहत; 40 ट्रेनें घंटों देरी से आईं, सैकड़ों टिकट वापस...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में कोहरे व गलन से राहत नहीं मिली है।

कानपुर में मंगलवार को शहर में पारा 2.6 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिरने के बाद बुधवार को कुछ राहत मिली, न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन इससे कड़ाके की ठंड में ज्यादा राहत नहीं मिली।

कानपुर, अमृत विचार। मंगलवार को शहर में पारा 2.6 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिरने के बाद बुधवार को कुछ राहत मिली, न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन इससे कड़ाके की ठंड में ज्यादा राहत नहीं मिली। घने कोहरे और गलन से दिन के पारे में कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ। मौसम वैज्ञानिकों शुक्रवार तक सुबह व शाम को घना कोहरा पड़ने और दिन में धूप निकलने की संभावना जताई है। 

शहर में सुबह धुंध और कोहरे की चादर छाई  रही। मध्याह्न 12 बजे के आसपास सूरज चमका, तो गलन से ठिठुर रहे लोग बड़ी संख्या में छतों, छज्जों और पार्कों में पहुंच गए।  लेकिन शाम होते ही ठिठुरन फिर बढ़ गई। जगह-जगह अलाव जल गए। मौसम विभाग के अनुसार शहर में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम रहा। अभी शुक्रवार तक सुबह-शाम कोहरा रहने और दिन में धूप निकलने की संभावना है।  

2018 के बाद जनवरी रही शुष्क 

मौसम विभाग ने वर्ष 2018 के बाद इस साल जनवरी माह को सबसे शुष्क दर्ज किया।  मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पाण्डेय ने बताया कि 25 जनवरी से उत्तर भारत की पहाड़ियों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। गुरुवार को मध्यम तीव्रता का पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसका प्रभाव अगले चार-पांच दिन बना रहेगा। 

40 ट्रेनें घंटों देरी से आईं, 2841 टिकट हुए वापस  

कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। बुधवार को भुवनेश्वर-नई दिल्ली तेजस राजधानी 16 घंटे देरी से सेंट्रल पहुंची। महाबोधि एक्सप्रेस 15 घंटे देरी से आई। हावड़ा से आने वाली राजधानी एक्सप्रेस चार घंटे देरी से सुबह सेंट्रल पर पहुंची। लखनऊ-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से दिल्ली पहुंची। करीब 40 ट्रेनें लेट रहने से 2841 यात्रियों ने अपने रिजर्व टिकट वापस कर दिए।

यह भी पढ़ें- Kanpur: ESI डॉक्टर हुए साइबर ठगी का शिकार; रिवार्ड प्वाइंट रिडीम कराने के लिंक से उड़े हजारों रूपये..

संबंधित समाचार