Kanpur News: 143 करोड़ रुपये से शहर में जल्द बनेगी पांच स्मार्ट सड़कें; जलनिगम ने दी हरी झंडी...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में जल्द पांच स्मार्ट सड़कें बनेगी।

मुख्यमंत्री ग्रिड योजना के तहत शहर में पांच सड़कों को 143 करोड़ रुपये से स्मार्ट बनाया जाना है। इसे लेकर नगर निगम ने जलनिगम से पूछताछ की थी, कि इन सड़कों पर पेयजल लाइन डालने या मरम्मत का काम तो नहीं किया जाना है।

कानपुर, अमृत विचार। मुख्यमंत्री ग्रिड योजना के तहत शहर में पांच सड़कों को 143 करोड़ रुपये से स्मार्ट बनाया जाना है। इसे लेकर नगर निगम ने जलनिगम से पूछताछ की थी, कि इन सड़कों पर पेयजल लाइन डालने या मरम्मत का काम तो नहीं किया जाना है। जलनिगम ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सभी पांच सड़कों पर कोई भी कार्य प्रस्तावित नहीं है। इस तरह अब इन सड़कों का जल्द निर्माण सुनिश्चित हो गया है।  

शहर में मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (सीएम ग्रिड्स अरबन योजना) के तहत सड़क निर्माण और सुंदरीकरण होना है। इसे लेकर ही जलनिगम से प्रस्तावित कामों की जानकारी मांगी गई थी, ताकि सड़क के निर्माण के बाद जलनिगम पाइप लाइनों के सुधार या नई लाइन डालने के लिए बनाई गई सड़कों पर किसी प्रकार की खोदाई न करे। 

जलनिगम के अधिशाषी अभियंता ने सभी छह जोनों की स्थिति से नगर निगम और जलकल को अवगत करा दिया है। रिपोर्ट में अलग-अलग पांचों सड़कों के बारे में बताया है कि फिलहाल इन सभी सड़कों पर पेयजल लाइन डालने या मरम्मत करने का कोई काम नहीं किया जाना है। 

यहां मार्ग बनेंगे खूबसूरत 

जोन एक में घंटाघर चौराहे से परेड चौराहा होते हुए सड़क बननी है। जोन 2 में  एनएच-19 से राजाराम चौराहा एवं नमक फैक्ट्री चौराहा होते हुए हमीरपुर रोड तक सड़क, जोन-3 में बर्रा बाई पास से कर्रही रोड होकर रामबाग तिराहा होते हुए हमीरपुर मुख्य मार्ग तक, जोन-3 में ही बाबाकुटी चौराहे से सोटेबाबा मंदिर होते हुए अलंकार गेस्ट हाउस तक सड़क, जोन-6 में बगिया क्रासिंग कल्याणपुर से केसा आफिस तक सड़क निर्माण और जोन 5 में हरमिलाप स्कूल दबौली से शास्त्री चौक होते हुए सचान चौराहे तक ग्रिड योजना के तहत सड़कों का निर्माण व सौंदर्यीकरण कराया जाना है। शासन ने इसका बजट जारी कर दिया है। 

यह होंगी विशेषताएं

-    सुरक्षित सड़क और जंक्शन

-    समान चौड़ाई की ट्रैफिक लेन

-    भूमिगत सर्विस की सुविधा

-    टिकाऊ तकनीक का उपयोग

-    सार्वजनिक स्थान व स्ट्रीट फर्नीचर

-    सड़क पर यूटीलिटी डक्ट फुटपाथ

-    सौर आधारित स्ट्रीट लाइट

-    बस स्टॉप, ईवी चार्जिंग स्टेशन

यह भी पढ़ें- Etawah News: सब्जी व्यापारी से लूट का मामला; शातिर बदमाश ने पुलिस पर की फायरिंग; मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार..

 

संबंधित समाचार