Etawah News: सब्जी व्यापारी से लूट का मामला; शातिर बदमाश ने पुलिस पर की फायरिंग; मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार..

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सब्जी व्यापारी से लूट के मामले में आरोपी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सब्जी व्यापारी से लूट के मामले में आरोपी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मुठभेड़ के दौरान बदमाश को चोट आई है।

इटावा, अमृत विचार। सब्जी व्यापारी से लूट के मामले में आरोपी बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस से मुठभेड़ के दौरान बदमाश को पैर में चोट लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि मामले में आरोपी शिवम की निशानदेही पर पुलिस लूटा हुआ मोबाइल बरामद करने पहुंची थी।

19 जनवरी को सुबह करीब चार बजे निवाड़ीकला से नगला भदौरिया गांव को जाने वाले रास्ते पर कटीले तार लगाकर बदमाशों ने सब्जी व्यापारी के साथ लूटपाट की थी। बदमाशों ने व्यापारी से तीस हजार रुपये व उसका मोबाइल फोन भी लूट लिया था। 

बकेवर पुलिस ने इस मामले में औरैया जिले के निवासी शिवम को गिरफ्तार किया था, जिसने सब्जी विक्रेता से लूट की घटना को स्वीकार किया। बुधवार रात पुलिस आरोपी शिवम को लेकर उसकी निशानदेही पर लूटा हुआ मोबाइल बरामद करने के लिए पहुंची।

इस दौरान टडवा इस्माइलपुर बंबा पुलिया के पास पहुंचते ही बदमाश ने पॉलीथीन में रखा तमंचा निकाला और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। 

यह भी पढ़ें- Kanpur: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के आवास परिसर में आग में झुलसी वृद्धा; मौत.. हीटर तापने के दौरान हुआ हादसा...

संबंधित समाचार