उन्नाव: आमने-सामने टकराईं दो स्कूटी, पिता-पुत्री की मौत, भांजी की घायल
एक स्कूटी पर सवार थे तीनों, दूसरा चालक मौके से भागा
उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव अंतर्गत बारासगवर थानांतर्गत ऊंचगाव-लालकुआं मार्ग पर दो स्कूटी आमने-सामने टकरा गईं। जिसमें एक स्कूटी सवार पिता-पुत्री व भांजी घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को बीघापुर सीएचसी लाई। जहां डाक्टर ने जांच के बाद पिता व बेटी को मृत घोषित कर दिया।
वहीं घायल भांजी को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। हादसे के बाद दूसरा स्कूटी चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के छूलिहा गांव निवासी सरजू रावत पुत्र बाबू बेटी अंजु (36) पत्नी सत्य नारायण निवासी गयाबक्श खेड़ा बारासगवर अपनी भांजी सुमन पासवान (19) निवासी बैदरा को लेकर ऊंचगांव जा रहे थे।
बारासगवर क्षेत्र के परौरी गांव के गेट के पास सामने से आए एक अन्य स्कूटी चालक सरजू की स्कूटी से टकरा गया। अचानक हुई टक्कर से पिता, बेटी व भांजी सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। दूसरा चालक मौके पर स्कूटी छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बीघापुर स्थित 100 बेड अस्पताल लाई।
जहां मौजूद सीएमएस डा. आरके रमन ने सरजू, उसकी बेटी अंजू को मृत घोषित कर दिया। घायल भांजी सुमन पासवान पुत्री नरेश को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। दिवंगत अंजू का पति मुंबई में मजदूरी करता है। उसके तीन बेटे व एक बेटी है। पिता-पुत्री की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। एसओ दिलीप प्रजापति ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, स्कूटी छोड़कर भागे युवक का पता लगाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:-सैकड़ों वर्ष पुराने प्रयागराज के इस मंदिर में मन्नतें पूरी होने पर भक्त चढ़ाते हैं चरण पादुका, दूर-दूर से आते हैं लोग
