बरेली: चेयरमैन की गिरफ्तारी नहीं... महिला बयानों से मुकरी, मजदूर को धक्का देकर हत्या करने का है आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: नगर पालिका परिषद फरीदपुर के चेयरमैन शराफत जरी वाले की गिरफ्तारी जांच में फंस गई है। चेयरमैन पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला रीना अपने बयानों से मुकर गई है।

फरीदपुर क्षेत्र के रम्पुरा रतन गांव निवासी नरेंद्र कुमार फरीदपुर नगर पालिका के चेयरमैन शराफत जारी वाले के निर्माणाधीन मकान के लिंटर की शटरिंग खोलने गए थे। जहां उनकी मौत हो गई थी। उनकी पत्नी रीना ने आरोप लगाया था कि नरेंद्र कुमार गांव के ही गुड्डू और मोरपाल सहित अन्य लोगों के साथ काम करने चेयरमैन के मकान में गए थे।

जहां पर चेयरमैन ने गालीगलौज की। पति ने विरोध किया तो चेयरमैन ने स्टूल से धक्का दे दिया। सिर में चोट लगने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। थाना प्रभारी रामसेवक ने बताया कि जांच में वहां मौजूद लोगों और वादी पक्ष के बयान दर्ज किए गए। जिसमें महिला अपने बयानों में मुकर गई। जिससे उन्हें अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: अयोध्या जाने वाले राम भक्तों के लिए खुशखबरी, चलेंगी नौ आस्था स्पेशल ट्रेनें 

संबंधित समाचार