बरेली: सर्दी में चिल ब्लेन का हमला, हाथ-पैरों में आ रही सूजन, ऐसे करें बचाव...
बरेली, अमृत विचार: इन दिनों भीषण शीतलहर चल रही है। करीब एक माह से धूप नहीं खिली है जिसके चलते बड़ी संख्या में लोगों में चिल ब्लेन के लक्षण सामने आ रहे हैं। जिला अस्पताल और 300 बेड अस्पताल की ओपीडी में चिल ब्लेन से पीड़ित तमाम मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें महिलाएं और बच्चे अधिक हैं। गुरुवार को दोनों अस्पतालों में 40 मरीजों में चिल ब्लेन की पुष्टि हुई है।
जिला महिला अस्पताल के सीएमएस और वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. त्रिभुवन प्रसाद ने बताया कि इस बीमारी में लोगों के हाथों- पैरों की उंगलियां और कान का निचला हिस्सा लाल होकर सूज जाता है। इसमें तेज खुजली, गर्माहट या जलन महसूस होती है। कई बार तो खुजलाने की वजह से जख्म भी बन जाता है। इससे ''स्किन कैंसर'' का खतरा हो सकता है।
चिल ब्लेन की बजह ठंडी हवा और ठंडा पानी है। खासकर महिलाएं इस रोग की ज्यादा शिकार होती हैं क्योंकि पूरा दिन घरेलू कामकाज करते समय ठंडे पानी के संपर्क में रहती हैं।
ऐसे करें बचाव
जितना हो सके ठंड से बचें। बहुत आवश्यक न हो तो घर से न निकलें। घर में भी मोजे पहन कर रहें , हाथों में दस्ताने पहनें। हाथों और पैरों को ठंडे पानी से बचाकर रखें। बर्तन भी धोने हैं तो गर्म पानी का इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें- बरेली: अंब्रेला विधि से किया गया इंप्लांट सालों साल रहता है बरकरार- डॉ. अल्बर्टो मिसेली
