बहराइच : चीनी मिल में गन्ना लदा ट्रक ट्रैक्टर ट्राली पर पलटा, नीचे दबी ट्राली 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अभी तक नहीं हटा ट्रैक्टर ट्रॉली पर से गन्ना

नानपारा/ बहराइच, अमृत विचार। जिले के रामपुर से गन्ना लेकर आई ट्रक देर रात को चीनी मिल परिसर में ट्रैक्टर ट्राली पर पलट गई। ट्रैक्टर ट्रॉली पर भी गन्ना लदा था। उस पर कोई था या नहीं। अभी पता नहीं चल सका है।

जिले के रामपुर से ट्रक संख्या यूपी 40 डी 8324 श्रावस्ती सहकारी चीनी मिल में गन्ना लेकर आती है। ठेकेदार जहूर के द्वारा गुरुवार रात में गन्ना नानपारा में स्थित श्रावस्ती सहकारी चीनी मिल भेजवाया गया। ट्रक में गन्ना काफी मात्रा में लदा था। रात 10 बजे के आसपास ट्रक चालक नियंत्रण खो गया और ट्रक मिल में ही पलट गई। चालक ने शीशा तोड़कर अपनी जान बचाई। वहीं ट्रैक्टर ट्रॉली ट्रक के नीचे पूरी तरह से दब गई। ट्रैक्टर ट्रॉली में कोई था या नहीं। इसकी अभी जानकारी नहीं हो सकी है। अभी गन्ना भी नहीं हटाया गया है।

6 - 2024-01-26T103048.817

इस मामले में कोतवाल मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली में कोई सवार नहीं था। गन्ना कुछ देर में हटेगा। वहीं जांच में पता चला है कि ट्रक पर अंकित नंबर भी फर्जी है। ऐसे में पुलिस दूसरी ने वाहन नंबर की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें -अमृत विचार लखनऊ कार्यालय में मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस, हुआ झंडारोहण

संबंधित समाचार