रामपुर में गणतंत्र दिवस पर शान से फहराया तिरंगा, प्रभारी मंत्री ने ली परेड की सलामी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गांधी समाधि पर प्रभारी मंत्री ने किया ध्वजारोहण

रामपुर, अमृत विचार। गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी समाधि पर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार सहकारिता विभाग जिले के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने ध्वजारोहण किया।  इस अवसर पर उन्होंने कहा की आज के दिन भारत गणराज्य का संविधान लागू हुआ था। हम सभी को संविधान का पालन करना चाहिए।

3

गांधी समाधि पर शुक्रवार की सुबह 8:30 बजे प्रभारी मंत्री ने ध्वजारोहण किया इस अवसर पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मापदंड, एडीएम राजस्व एवं वित्त हेम सिंह, एडीएम प्रशासन लालता प्रसाद शाक्य, जिला विद्यालय निरीक्षक मुन्ना अली, स्कूली बच्चे मौजूद रहे। छात्राओं ने राष्ट्रीय गान गाया।

1

इसके अलावा जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। राजा लाइब्रेरी में भी ध्वजारोहण हुआ। पुलिस लाइन में प्रभारी मंत्री ने परेड की सलामी ली और यहां विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

2

ये भी पढ़ें : रामपुर: पूर्व सांसद जयाप्रदा की बढ़ी मुश्किलें, फिर गैर जमानती वारंट जारी 

संबंधित समाचार