बरेली: असिस्टेंट प्रोफेसर की फेसबुक आईडी हैक कर भेजे अभद्र मैसेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। हैकर द्वारा भेजे गए लिंक को असिस्टेंट प्रोफसर ने जैसे ही क्लिक किया उसके बाद उसकी फेसबुक आईडी हैक हो गई। अब हैकर असिस्टेंट प्रोफसर के दोस्त और रिश्तेदारों को अभद्र मैसेज भेजकर उन्हें परेशान कर रहा है। वह लोगों को धमकी भरे मैसेज भेज रहा है कि उसके पास उनकी न्यूड …

बरेली, अमृत विचार। हैकर द्वारा भेजे गए लिंक को असिस्टेंट प्रोफसर ने जैसे ही क्लिक किया उसके बाद उसकी फेसबुक आईडी हैक हो गई। अब हैकर असिस्टेंट प्रोफसर के दोस्त और रिश्तेदारों को अभद्र मैसेज भेजकर उन्हें परेशान कर रहा है। वह लोगों को धमकी भरे मैसेज भेज रहा है कि उसके पास उनकी न्यूड फोटो हैं। पीड़िता ने एसएसपी से मामले की शिकायत की है।

बारादरी की रहने वाली युवती मुरादाबाद के कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफसर है। उसने बताया कि बुधवार को उसके पास एक लिंक आया था। उसने जैसे ही उसे क्लिक किया, इसके बाद उसका फेसबुक एकाउंट हैक हो गया। हैकर ने इसके बाद असिस्टेंट प्रोफसर के दोस्त और रिश्तेदार को मैसेज भेजकर रुपये मांगे और बाद में उन्हें मैसेज भेजकर कहा है कि उसके पास में उनकी न्यूड तस्वीरे हैं। अगर वह कहना नहीं मानेंगे तो उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। गुरुवार को पीड़िता एसएसपी से मिली और मामले की जानकारी दी। एसएसपी ने साइबर सेल को मामले की जांच सौंपी है।

संबंधित समाचार